सोनाली फोगाट मर्डर केस, आरोपी सुखविंदर की याचिका पर आज सुनवाई, हरियाणा आने के लिए मांगी है अनुमति

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. crime

सोनाली फोगाट मर्डर केस, आरोपी सुखविंदर की याचिका पर आज सुनवाई, हरियाणा आने के लिए मांगी है अनुमति

सोनाली फोगाट


Haryana khabar : हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट के मर्डर के आरोपी सुखविंदर की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। सुखविंदर ने हरियाणा आने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। सुखविंदर अपने परिवार से मिलना चाहता है। उसने अपने वकील एडवोकेट सुखवंत सिंह डांगी के माध्यम से 27 जून को यह याचिका कोर्ट में दायर की थी।

एडवोकेट सुखवंत सिंह डांगी ने बताया कि सुखविंदर को हाईकोर्ट से 3 मई को जमानत मिल गई थी। कोर्ट की शर्त अनुसार वह गोवा नहीं छोड़ सकता। उसे हर सप्ताह स्थानीय थाने में अपनी हाजिरी लगानी पड़ती है। अब उसने 15 दिनों के लिए हरियाणा आने की इच्छा जाहिर की है।

सुधीर को भी मिल चुकी है बेल

सुखविंदर की जमानत के आधार पर ही सोनाली मर्डर केस के मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान की बेल कोर्ट ने 23 जून को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट के आदेश अनुसार सुधीर भी गोवा नहीं छोड़ सकेगा। 10 महीने बाद उसकी बेल स्वीकार हुई है।

 

सोनाली फोगाट

 

गोवा में हुआ था मर्डर
सोनाली फोगाट का 22- 23 अगस्त 2022 को गोवा में मर्डर हो गया था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।

सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured