हरियाणा में एक परांठा खाओ और लाख रूपये का इनाम, जानिए ये अनोखा ऑफर कहा मिलेगा ?

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

हरियाणा में एक परांठा खाओ और लाख रूपये का इनाम, जानिए ये अनोखा ऑफर कहा मिलेगा ?

हरियाणा में एक परांठा खाओ और लाख रूपये का इनाम, जानिए ये अनोखा ऑफर कहा मिलेगा ?


Haryana News : क्या आप जानते हैं हरियाणा में एक ऐसी जगह है जहां आपको परांठा खानें के बदले में मिलेंगे एक लाख़ रुपए। जी हां, ये सच है। अगर आप भीं खानें का शौक रखते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। क्या पता आप भीं लाखों का इनाम जीत जाएं। ये पिछले कई सालों से चलता आ रहा परांठा जंक्शन हैं जो अपने परांठा खानें वाले को 1 लाख़ रुपए का इनाम देते हैं।

लेकिन ज़रा रुकिए, क्या आप जानते हैं की इस परांठे का साइज क्या होगा या ये ढाबा कौन-सा एवम कहां हैं। हरियाणा के रोहतक में स्थित इस ढाबे का नाम तपस्या परांठा जंक्शन हैं। यहां के खानें की वैरायटी की बात करे तो 50 तरह के परांठे यहां बनाए जाते हैं।

haryana khabar

यहां के खानें का स्वाद कुछ अलग ही हैं की लोग न केवल खुद दूर दूर से खानें यहां आते हैं साथ ही अपने रिश्तेदारों को भी लेकर आते हैं। इस ढाबे का परांठा दो किलो का हैं साथ ही 28 इंच का हैं। साइज सुन कर आप चौंक गए होंगे लेकिन ये भी सच हैं की आजमाने के लिए लोग दूर दूर से यहां परांठा खानें आते हैं।

बात अगर की जाए परांठे के रेट की तो यहां 280 से लेकर 700 रूपये तक के परांठे बनाए जाते हैं। साथ ही परांठों का साइज भी मीडियम, फुल और एक्स्ट्रा लार्ज मिलता हैं। जिनका साइज 18 इंच, 24 इंच और 28 इंच होता हैं।

कहा जाता हैं की अगर कोई व्यक्ति यहां के तीन परांठे एक ही बार में खा लेता हैं तो मालिक द्वारा उसको 1 लाख़ रुपए इनाम के तौर पर दिए जाते हैं। काफ़ी लोग दूर दूर से अपनी किस्मत आजमाने के लिए यहां आते हैं लेकिन कोई सफ़ल नही हुआ। ढाबे के मालिक का कहना हैं कि उनका परांठा अभी तक केवल दो ही लोग खा पाए हैं यानी की केवल दो लोग ही 1 लाख़ रुपए इनाम जीत पाए हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured