आसमान में सफर करते-करते भारत के लोग खा पाएंगे अपना लंच और डिनर, भारत केस इस शहर में बनने जा रहा फ्लाइंग रेस्टोरेंट्स

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

आसमान में सफर करते-करते भारत के लोग खा पाएंगे अपना लंच और डिनर, भारत केस इस शहर में बनने जा रहा फ्लाइंग रेस्टोरेंट्स

मनाली


haryana khabar : तरह-तरह के बड़े और महंगे रेस्टोरेंट तो हम सभी ने सुने हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए रेस्टोरेंट्स की वीडियो भी वायरल होती रहती हैं। इससे पहले भारत में दो फ्लाइंग रेस्टोरेंट भी बन चुके हैं जहां लोग आसमान में बैठकर लंच और डिनर आसानी से कर सकते हैं और उसका नजारा कुछ और ही होता है। आसमान में झूमते झूमते खुली हवा में अच्छे नगाड़े के साथ लंच और डिनर करने की बात ही कुछ अलग है।


लोगों का यह सपना होता है कि वह लोग भी इस फ्लाइंग रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाएं और उसका लुफ्त उठाएं। लोगों के अपने अपने शौक होते हैं।  कुछ लोगों को घूमना बहुत पसंद होता है कुछ लोगों को खाना बहुत पसंद होता है, तो कुछ लोगों को पहाड़ पर जाना बहुत पसंद होता है, कुछ लोगों को ठंड जगहों पर जाना का मन होता है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग दुनिया भर में एडवेंचर का मजा भी लेते हैं।

manali

लेकिन आजकल की जनरेशन की बात करें तो खाना किस नहीं पसंद खाने के शौकीन आजकल सब है और खाने के लिए तो लोग लंबे लंबे सफर तक तय कर लेते हैं और केवल अच्छी अच्छी जगहों पर खाने के लिए ही जाते हैं।  और जिन्हें खाने का बहुत शौक होता है तो उन्हें नई नई जगहों पर जाकर खाने का भी शौक होता ही है। इनमें से ही एक अच्छी जगह फ्लाइंग रेस्टोरेंट है।  जहां लोगों को जाने का तो बहुत मन करता है लेकिन इतना दूर से वह
 फ्लाइंग रेस्टोरेंट उनके सफर नहीं कर पाते, लेकिन अब उनकी किस्मत चमकने वाली है क्योंकि भारत में तीसरा फ्लाइंग रेस्टोरेंट खुलने वाला है।  जो लोगों को कम समय के अंदर अंदर ही बिना किसी परेशानी के पहुंचा देगा।

manali
बता दें कि यह फ्लाइंग रेस्टोरेंट हिमाचल प्रदेश के मनाली में बन गया है और मनाली में अब लोग हवा में लटक कर डिनर और लंच कर सकते हैं मनाली के फ्लाइंग रेस्टोरेंट के मालिक का नाम दमन मलिक है। और मनाली में यह रेस्टोरेंट खोलकर वह बेहद खुश में हैं क्योंकि उन्होंने जब से यह फ्लाइंग रेस्टोरेंट खोला है लोगों का पॉजिटिव रिस्पांस ही आया है।  इतना ही नहीं उन्होंने सभी लोगों की सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। उनकी तरफ से सुरक्षा बेल्ट का प्रयोग किया गया है जो उनकी ऊंचाई से सुरक्षा प्रदान करेगा।

manali


 उन्होंने यह भी कहा कि मनाली आकर न केवल बड़े ही लोग बल्की बच्चे और बूढ़े सभी फ्लाइंग रेस्टोरेंट का मजा उठा सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि जब जब छुट्टियां होती हैं मनाली लोग घूमने आते हैं और खाने पीने के लिए अच्छी अच्छी जगहों पर जाते हैं और वह अब आसानी से मना लिया कर रेस्टोरेंट में आकर लंच और डिनर कर पाएंगे साथ ही साथ यहां पर बर्थडे पार्टी और शादी की सालगिरह भी मनाए जाते हैं।

लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि यह रेस्टोरेंट्स समय के बहुत पाबंद हैं।  इस रेस्टोरेंट में कोई भी व्यक्ति एक राइट में केवल 45 मिनट तक ही समय बिता सकता है और इस रेस्टोरेंट में बैठकर फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग भी करा सकते हैं।

manli

हाइड्रोलिक क्रेन के सहारे हवा में लटकी डाइनिंग टेबल प्रदेश की खूबसूरती को बढ़ाती है। एक टेबल पर एक बारी में 24 लोग बैठ सकते हैं।  और खाना खा सकते हैं और इस फ्लाइंग रेस्टोरेंट में बैठकर हवा में उड़ता हुआ महसूस करेंगे। इतना ही नहीं जब अपना खाना ऑर्डर करेंगे और जो आपका खाना बना रहे होंगे यानी कि वेटर और शेफ दोनों ही आपको हवा में नजर आएंगे।


फ्लाइंग रेस्टोरेंट से सभी लोग हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां, रानीसुई, इंद्रकिला रोहतांग का नजारा ले सकते हैं।  वहीं यहां पर प्रदेश का प्रसिद्ध स्वादिष्ट खाना दिया जाता है।  इसी तरह की प्लानिंग गोवा और नोएडा में भी है।  इसलिए मनाली की इस डाइनिंग को तीसरा फ्लाइंग डायनिंग का नाम दिया गया।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured