सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा, अज्ञात फोन से मुंबई पुलिस को मैसेज

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. National

सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा, अज्ञात फोन से मुंबई पुलिस को मैसेज

seema


Haryana Khabar : इन दिनों सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का नाम काफी छाया हुआ हैं कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। सीमा हैदर पब्जी खेलते हुए भारत के एक लड़के से प्यार कर बैठी और भारत आ गई। जिसके बाद बबाल हो गया। अब सीमा हैदर के पति ने मुंबई पुलिस को धमकी दी है।

ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष को बुधवार को उनके हेल्पलाइन नंबर पर एक अज्ञात नंबर से एक वॉट्सऐप मैसेज मिला। इसमें 26/11 जैसे हमले को दोहराने की धमकी दी गई थी। उर्दू में लिखे मैसेज में कहा गया कि ‘अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा और उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए ज़िम्मेदार होगी।’ मुंबई पुलिस ने मैसेज करने वाले की जांच शुरू कर दी है।

seema

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कुछ दिनों पहले 27 साल की सीमा हैदर को गिरफ्तार किया था। उस पर अवैध रूप से देश में प्रवेश करने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं सचिन सिंह और उसके पिता नेत्रपाल के खिलाफ भी 120बी और धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई है।

seema

इन्होंने पाकिस्तानी महिला को अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करने में सहयोग दिया और अपने घर में रखा। सीमा हैदर मई के दूसरे सप्ताह में कराची से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची थी। इसके बाद उसने पाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को एक वकील से हुई, जिससे सचिन और सीमा ने पिछले हफ्ते शादी के संबंध में संपर्क किया था। दोनों को वल्लभगढ़ में बस से गिरफ्तार किया गया था। बाद में सभी को जमानत मिल गई थी।

सचिन और सीमा हैदर ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए 2020 में पहली बार संपर्क में आए। इसके बाद इन्होंने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और फिर संदेशों और विडियो कॉल का सिलसिला शुरू हुआ। ये भी पता चला कि दोनों की इसी साल मार्च में नेपाल में मुलाकात हुई और यहां उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

यहीं इन्होंने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का प्लान बनाया। इसके वादा इन्होंने यू ट्यूब पर भारत में प्रवेश के आसान रास्तों को खोजा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured