महिलाएं रात में सोते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, सभी दुखों का होगा नाश

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Lifestyle

महिलाएं रात में सोते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, सभी दुखों का होगा नाश

क्या आप जानते हैं? उल्लू की मूर्ति घर और ऑफिस  खना होता है शुभ या अशुभ  , जानिए वास्तु नियम


Vastu Desk:  हिंदू धर्म में घर की स्त्री को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि जिस घर में स्त्री प्रसन्न रहती है, वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है और वे अपनी कृपा बरसाती हैं।

वहीं जिस घर में महिलाएं दुख में रहती हैं वहां दुख जमा हो जाता है। महिला द्वारा किये गये कार्यों का प्रभाव परिवार पर भी पड़ता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो घर की सभी परेशानियां दूर करते हैं, दरिद्रता का नाश करते हैं, नकारात्मक ऊर्जा दूर करते हैं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं। लेकिन ये उपाय महिला को सोने से पहले करना चाहिए तभी उसे फायदा होगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले महिला को कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। इससे पारिवारिक मतभेद भी ख़त्म हो जाते हैं. शयनकक्ष में कपूर जलाने से पति-पत्नी के वैवाहिक संबंधों में मधुरता आती है।


रात को सोने से पहले महिला को घर के प्रवेश द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।

घर की महिला को सोने से पहले पूजा घर में धूप जलाना चाहिए। इसके बाद पूजा के मंदिर में परदा डालकर सो जाएं। सोने से पहले अपने हाथ-पैर अच्छी तरह धो लें और कम से कम 5 मिनट तक अपने इष्ट देवता का ध्यान करें और फिर सो जाएं।

आमतौर पर लोग सोने से पहले घर की सभी लाइटें बंद कर देते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि घर का दक्षिण-पश्चिम कोना अंधेरा नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको सोने से पहले यहां दीपक जलाना चाहिए। यदि दीपक जलाना संभव न हो तो इस दिशा में एक छोटा बल्ब लगा लें। इस दिशा में रोशनी होने से माता-पिता खुश रहते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured