हरियाणा के कैथल में महिला ने मारा जेजीपी विधायक को थप्पड़, कहा 'अब क्यों आए हो यहां'

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के कैथल में महिला ने मारा जेजीपी विधायक को थप्पड़, कहा 'अब क्यों आए हो यहां'

jjp


Haryana Khabar : हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। जिसके कारण लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष है। वहीं कैथल से एक मामला सामने आया है कि एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक ईश्वर सिंह काे सरेआम थप्पड़ मार दिया। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की।

विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद गांव में भरे पानी से पैदा हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक से सवाल किया कि 5 साल बाद अब क्या लेने आए हो? बता दें कि JJP हरियाणा की सरकार में भाजपा की साझेदार है।

jjp

बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद चीका क्षेत्र में घग्गर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 40 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और कई गांवों में पानी भी भर गया है।

बुधवार शाम को पंजाब बॉर्डर के साथ लगे भाटिया गांव में घग्गर नदी का बांध टूट गया और पानी गांव और खेतों में भर गया। जब स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक ईश्वर सिंह पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

hry

विधायक को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सामने आने के बाद AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि लोग हरियाणा की गठबंधन सरकार के नकारापन और भ्रष्टाचार से बेहद परेशान हैं। बाढ़ से खेतों में फसल तबाह हो गई और सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। आखिरकार गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा।

राहत कार्यों पर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। आपदा प्रबंधन का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। JJP के भ्रष्टाचार से परेशान लोगों ने गुहला से JJP विधायक ईश्वर सिंह को जता दिया कि अब और बर्दाश्त नहीं हो सकता।

हरियाणा के पानीपत में सेना की गाड़ी यमुना में पलट गई। 6 जवान गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। इस दौरान वह चोटिल हो गए। जवान बुधवार को बाढ़ग्रस्त एरिया का दौरा करने के लिए निकले थे।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured