हॉकी वाली सरपंच अशोक स्तंभ को लेकर चर्चा में, विडियो हो रहा वायरल, जानिए क्या है वजह

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हॉकी वाली सरपंच अशोक स्तंभ को लेकर चर्चा में, विडियो हो रहा वायरल, जानिए क्या है वजह

pic


Ashoka Pillar behind the Sarpanch's Chair
Haryana khabar : हॉकी वाली सरपंच के नाम से चर्चा में रहने वाली झुंझुनूं के लांबी अहीर की सरंपच नीरू यादव अब अशोक स्तंभ को लेकर चर्चा में है। उन्होंने एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। इसमें कुर्सी के पीछे अशोक सतम्थ लगा है और उसके नीचे सरपंच लिखा है।

दरअसल,राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का इस्तेमाल संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति ही कर सकते है। लेकिन,सरपंच ने इसका इस्तेमाल कर रही है। इनके राष्ट्रीय चिन्ह के साथ कई वीडियो भी सामने आए हैं। कलेक्टर डॉ. खुशाल ने बताया कि मामला सामने आया है। मामले की जांच करवाने निर्देश दिए हैं।

जिसमें वह अशोक स्तंभ के साथ नजर आ रही है। वीडियो खुद सरपंच नीरू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। लोग इससे इसे राष्ट्र का अपमान बता रहे है। कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लंबी अहीर की सरपंच नीरू यादव ने बताया कि हमने लगा लिया था। लेकिन] जब हमें पता चला कि ये नियमों में नहीं हैं तो हमने हटा दिया।

राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का इस्तेमाल संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति ही कर सकते हैं। जैसे की देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, न्यायपालिका और सरकारी संस्थानों के अधिकारी राष्ट्रीय चिन्ह का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन व्यक्ति के अलावा अगर कोई भी इसका इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। अगर कोई आम नागरिक अपनी मर्जी से अशोक स्तंभ का इस्तेमाल करता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured