हरियाणा में 29 अगस्त तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों मे येलो अलर्ट जारी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में 29 अगस्त तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों मे येलो अलर्ट जारी

t


Haryana khabar : हरियाणा में चल रही पूर्वी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग ने आज 7 शहरों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रादौर, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला शामिल हैं

अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। उधर, पहाड़ी एरिया में भारी बारिश होने के कारण मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार रात 9 बजे तक मारकंडा नदी में 30 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया। आज भी 25 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि बुधवार सुबह बादल गरज-चमक के साथ झमाझम बरसे। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक 53.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अंबाला के साथ यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक, अंबाला जिले में 11 से 17 अगस्त तक 71.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि 1 जून से 17 अगस्त तक कुल 710.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 576.6 से 23 फीसदी ज्यादा है। अगर मानसून सीजन की बात करें तो अंबाला में 787 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 624.7 मिलीमीटर से 26 फीसदी ज्यादा है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured