41 की उम्र में सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली शैली शर्मा, दिया सपनों को साकार करने का संदेश

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

41 की उम्र में सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली शैली शर्मा, दिया सपनों को साकार करने का संदेश

41 की उम्र में सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली शैली शर्मा: सपनों को साकार करने का संदेश


41 की उम्र में सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली शैली शर्मा, दिया सपनों को साकार करने का संदेश

Miss India: मोहाली (Mohali) में आयोजित ब्यूटी कंपटिशन (Beauty Competition) में 41 साल की उम्र में सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली शैली शर्मा (Shaili Sharma) करनाल (Karnal) पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मिसेज इंडिया (Mrs. India)का खिताब जीतने वाली शैली ने हर बाधा को पार कर इस ताज को हासिल किया है, जिस पर न सिर्फ उनको गर्व है, बल्कि उनके परिवार और शहरवासियों को भी उन पर नाज है।

26-27 अगस्त को मोहाली में आयोजित ब्यूटी कॉम्पिटिशन में मिसेज इंडिया का ताज करनाल की शैली शर्मा ने अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया का क्राउन हासिल करने के बाद शैली शर्मा बेहद उत्साहित हैं। करनाल पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढे: Car Free Day: सरकारी अधिकारी साइकिल से जाएंगे दफ्तर, इस जिले में मंगलवार को नहीं चलेंगी कारें

शैली ने कहा कि इस सफलता में उनके परिवार का सबसे अधिक स्पोर्ट रहा है, किसी भी फील्ड में उम्र बाधा नहीं हो सकती। बस आगे बढ़ने की इच्छा होनी चाहिए। शैली ने महिलाओं और युवतियों से भी आह्वान किया कि वे आगे बढ़ें और अपनी इच्छाओं को पूरा करें। लड़कियों के परिजन भी उनका सहयोग करें और उनके पंख न काटें।

मिसेज इंडिया का खिताब जीतने वाली शैली शर्मा दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने अपने पैशन को भी ज़िंदा रखा है, साथ ही परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है। उनका संदेश है कि कोई भी महिला किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार कर सकती है, बस उसे वैसा सहयोग और माहौल परिवार से मिलना चाहिए।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured