PM मोदी का संदेश दिखेगा फर्टिलाइजर बैग्स पर, किसानों से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

PM मोदी का संदेश दिखेगा फर्टिलाइजर बैग्स पर, किसानों से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील

h


Haryana khabar :  केंद्र सरकार फर्टिलाइजर बैग्स यानी केमिकल खाद की बोरियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश छापेगी। इसमें प्रधानमंत्री किसानों से फर्टिलाइजर को कम और संतुलित तरीके से इस्तेमाल करने की अपील करेंगे। न्यूज एजेंसी PTI ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर ने शुक्रवार को सभी खाद कंपनियों के अधिकारियों को लेटर लिखकर कहा कि फर्टिलाइजर बैग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश छापने का फैसला लिया गया है। कंपनियों को बैग की नई डिजाइन भी भेजी गई है।

नई डिजाइन में बैग पर पीएम मोदी का फोटो होगा। इसके नीचे उनका संदेश छपा होगा। इस संदेश में लिखा होगा- मैं किसानों से अपील करता हूं कि वे केमिकल फर्टिलाइजर को कम और संतुलित इस्तेमाल कर धरती मां को बचाने के लिए कदम उठाएं। कंपनियों से जल्द से जल्द नए बैग्स में ही फर्टिलाइजर डिलीवर करने के लिए कहा गया है।

देश में सभी कंपनियों के फर्टिलाइजर बैग्स 'भारत' ब्रांड के तहत बेचे जा रहे हैं। तस्वीर में DAP और यूरिया के बैग देखे जा सकते हैं।


पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर’ योजना को लागू करने का फैसला लिया था। इसके तहत सभी फर्टिलाइजर भारत ब्रांड के तहत बेचे जा रहे हैं। इसके नीचे ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना’ का लोगो होता है। देशभर में अब सभी फर्टिलाइजर एक जैसी पैकिंग में बेचे जा रहे हैं।

केंद्र सरकार यूरिया की मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) तय करती है। ये यूरिया की प्रोडक्शन कोस्ट से भी कम होती है। यानी कंपनियां लागत से भी कम कीमत में यूरिया किसानों को बेचती हैं। केंद्र सरकार कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई सब्सिडी देकर करती है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured