हरियाणा के नूंह में कांग्रेस नेताओं को नो एंट्री ,SP बोले - ''जिले में धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति नहीं

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के नूंह में कांग्रेस नेताओं को नो एंट्री ,SP बोले - ''जिले में धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति नहीं

pic


haryana khabar :  हरियाणा कांग्रेस के नेता आज नूंह हिंसा का जायजा लेने जा रहे हैं। हालांकि, उनको एंट्री मिलने के आसार नहीं हैं। नूंह पुलिस ने पलवल रोड पर बैरिकेडिंग कर दी है। यहीं पर उन्हें रोका जा सकता है। इस जगह पर नूंह के पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास की गाड़ी को भी रोका गया।

कांग्रेस नेताओं में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी शामिल रहेंगे। उन्होंने सोमवार को यहां जाने की घोषणा की थी।नूंह के SP नरेंद्र बिजारणिया ने कहा- ''जिले में धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। राजनीतिक दौरा हुआ तो प्रशासन का काम बढ़ जाएगा। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने के लिए हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद वे अपनी यात्रा करें।''

pic

इससे पहले रविवार को CPI नेताओं को भी नूंह और गुरुग्राम के हिंसा वाले क्षेत्रों में नहीं जाने दिया गया। इसके लिए पुलिस ने धारा 144 और उनकी सिक्योरिटी का हवाला दिया था। नूंह हिंसा के बाद अब SP वरूण सिंगला के बाद DSP जयप्रकाश को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अब भिवानी से मुकेश कुमार को भेजा गया है।


सरकारी सूत्रों के मुताबिक मणिपुर के बाद सरकारी एजेंसियों ने नूंह में 2 हजार माइग्रेंट्स की ID वैरिफिकेशन की सिफारिश की है। ये फैसला नूंह हिंसा में सोमवार को 2 रोहिंग्या की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई को नूंह हिंसा में म्यांमार से आए लोग शामिल थे, जो आसाम या बंगाल की अवैध आइडेंटिटी के जरिए नूंह पहुंच गए।

इस बारे में नूंह के SP नरेंद्र बिजारणिया ने कहा- '' ID चैक करने की जरूरत है ताकि उससे कानूनी तरीके से निपटा जा सके। इन लोगों को यहां शरण देने के बदले शोषण किया जाता है। इन्हें खरीदा जाता है या फिर गैरकानूनी कामों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। हमें तो यहां तक इनपुट मिले हैं कि लोकल लोगों की तरफ से उनकी महिलाओं का शोषण किया गया है। इसलिए इनकी आईडी चैक कर एक्शन लेने की जरूरत है''।


मंगलवार को रेवाड़ी और फरीदाबाद से भी धारा 144 हटा ली गई है। सोमवार को गुरुग्राम में भी यह फैसला लिया गया था। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से इंटरनेट की पाबंदी भी हटा ली गई है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- ''पूरे राज्य में नूंह हिंसा से जड़ी 142 FIR दर्ज की गई हैं। जिसमें 312 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 106 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई है।''


नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा हिंसा को लेकर अब तक 57 FIR दर्ज हो गई हैं। जिसमें 170 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नूंह में कर्फ्यू में ढील के दौरान बैंक-ATM को 3 बजे तक खुलने की छूट दे दी गई है। इसके अलावा हरियाणा राज्य परिवहन डिपो ने नूंह की बस सेवा भी बहाल कर दी है।


हिंसा के बाद नूंह में सरकार का बुलडोजर एक्शन चल रहा था। सोमवार को हाईकोर्ट ने इसका सुओ-मोटो लेते हुए रोक लगा दी। जिसके बाद नूंह के DC धीरेंद्र खड़गटा ने सारे अधिकारियों से कार्रवाई रुकवा दी। हालांकि, तब तक 3 दिनों में नूंह में 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। 37 जगहों पर कार्रवाई करके 57.5 एकड़ जमीन खाली करा दी गई थी। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।

हिंसा के दिन जिस 3 मंजिला सहारा होटल से पत्थरबाजी की गई थी, प्रशासन ने उसे भी गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि होटल मालिक को सब पता था, लेकिन उसने दंगाइयों को पत्थर इकट्ठा करने से नहीं रोका। गिराए गए निर्माणों में 162 स्थायी और 591 अस्थायी थे। नूंह शहर के अलावा पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका और पिंगनवा इलाकों में भी अतिक्रमण हटाए गए।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured