दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर सील, भारी वाहनों पर रोक, यमुना-घग्गर की चपेट में 13 जिले, जाने कारण

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर सील, भारी वाहनों पर रोक, यमुना-घग्गर की चपेट में 13 जिले, जाने कारण

सील किया


Haryana khabar : हरियाणा के अंबाला में बाढ़ से राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का घर भी नहीं बचा। अंबाला कैंट में शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके घर में भी पानी भर गया है। ग्राउंड फ्लोर का पूरा सामान पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। भाजपा के कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को गुरुवार को लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

सांसद सैनी दीदार नगर में ट्रैक्टर पर जलभराव का जायजा लेने के लिए गए थे। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद सैनी जाने लगे तो महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। लोगों में गुस्सा इस बात का था कि समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए जाते। हालात बिगड़ने पर ही क्यों राजनीति करने आते हैं। लोगों के विरोध पर सांसद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

dehli me pani

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हरियाणा के दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर सील कर दिए हैं। अब इनसे भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। छोटे वाहनों का प्रवेश जारी रहेगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा की तरफ से जाने वाली सप्लाई में परेशानी आएगी।

हरियाणा में आज भी अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने तीन घंटे का बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सूबे में अभी खतरा टला नहीं है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से राज्य की नदियां खासकर यमुना हालात खराब कर सकती है। हालांकि 15 के बाद से फिर से राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा।

हरियाणा में यमुना का पानी लगातार मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सुबह यमुना नदी का पानी दिल्ली से करनाल जीटी रोड पर भर गया। इससे हाईवे पर ट्रैफिक वन वे हो गया। इस कारण से दिल्ली से हरियाणा आने वाले और हरियाणा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को मुश्किलें उठानी पड़ रही है। कई जगह जाम की भी स्थिति भी बनी हुई है।

अब तक 10 की हो चुकी मौत
बाढ़ और जलभराव से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 10 लोगों की मौत हो गई। CM मनोहर लाल ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को चार लाख रुपए सहायता राशि देने और मकानों की मरम्मत के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इधर, पानीपत के बाद यमुना ने सोनीपत के इलाकों में नुकसान पहुंचाना शुरू किया। जाजल से टोंकी रोड पर पानी भरने व रास्ता टूटने से संपर्क बाधित हो गया है। फरीदाबाद में यमुना से लगते गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया। करीब 10 हजार घरों में नदी का पानी भर गया है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured