Haryana news: हरियाणा सड़क हादसे में 5 सेवादारों की मौत,3 घायल, समागम का न्यौता गए थे देने

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

Haryana news: हरियाणा सड़क हादसे में 5 सेवादारों की मौत,3 घायल, समागम का न्यौता गए थे देने

hk


kurukshetra News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार रात को घटित हादसे में गुरुद्वारा साहिब के पांच सेवादारों की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे में जायलो कार और स्कॉर्पियो में भिंड़त हो गई थी।

बुधवार को अदालती पोस्टमार्टम में पांच सिख नौजवानों की पहचान हो गई। इनमें से दो सिख नौजवान पंजाब के रहने वाले थे, एक नौजवान दिल्ली से था और बाकी दो कुरुक्षेत्र के निवासी थे।

हादसे के दौरान सभी जायलो गाड़ी में सवार थे जो कैथल से सलपानी कुरुक्षेत्र लौट रहे थे। देर रात को जिले के पिहोवा में नेशनल हाईवे 152डी पर हादसा हो गया। जायलो गाड़ी पलटते हुए दूसरी साइड में स्कॉर्पियो से भिड़ गई और फिर खदान में लुढ़क गई।

बाबा दीप सिंह के जन्म उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की ओर से धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी थी, जिसके लिए ये सभी कैथल गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पशुओं को बचाने के दौरान हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कार के आगे पशु आ गए थे और इससे हादसा हो गया।

मृतकों के परिजनों ने इस हादसे को बड़ी लापरवाही बताया है और सरकार से ध्यान देने की मांग की है। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र में किया गया।

हादसे में निधन हुए व्यक्तियों के नाम:
1. बाबा वीरेंद्र सिंह (26)
2. बाबा गुरपेज सिंह (40)
3. बाबा हरविंदर सिंह (38)
4. हरमन सिंह (25)
5. मनदीप सिंह (24)
6. 18 वर्षीय एक युवक, पिहोवा से अपने डेरे दीप सिंह सलपानी कलां लौट रहे थे।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured