गोल्डन बॉय की मां बोली-नीरज का फेवरेट चूरमा:कहा- पाकिस्तान खिलाड़ी के लिए क्या बोली नीरज की माँ

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

गोल्डन बॉय की मां बोली-नीरज का फेवरेट चूरमा:कहा- पाकिस्तान खिलाड़ी के लिए क्या बोली नीरज की माँ

युवा हरियाणा


चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में पानीपत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत पर नीरज के घर पानीपत जिले के गांव खंडरा में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी मां ने कहा कि नीरज चोपड़ा का फेवरेट चूरमा है।

इंडिया का खाना दूध, घी, दही, खीर, चूरमा, हलवा है। जबकि दूसरे देशों में पिज्जा, बर्गर, समोसे खाए जाते हैं। ये खाने के बाद तो खेल का परिणाम भी ऐसा ही होगा।

इसके साथ नीरज की मां ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को दुआएं दी हैं। उन्होंने अरशद के जल्द ठीक होने की कामना की है। दरअसल, पाकिस्तान के भाला फेंक ख‍िलाड़ी अरशद नदीम ने एश‍ियन गेम्स से नाम वापस ले ल‍िया था।

नीरज की मां सरोज देवी ने कहा कि मैदान में अगर कड़ा मुकाबला होगा तो ही खिलाड़ी को अपने हुनर का पता लगेगा। उतार-चढ़ाव भी तभी ही माना जाता है। अगर मैदान पर सभी बच्चे खेल रहे होते तो खुशी और भी ज्यादा होती। वहीं उनसे पूछा गया कि आपके पिछले बयान की काफी प्रशंसा हो रही है कि आपने पाकिस्तान के खिलाड़ी की जीत की भी खुशी जाहिर की थी।

इस पर उन्होंने कहा था कि बच्चे तो सभी के बराबर होते हैं। जब एक बार मैच के दौरान नीरज को चोट लगी थी तो दुख पूरे देश को ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वियों को भी हुआ था। ऐसे ही पाकिस्तान का

 खिलाड़ी ठीक होता तो खुशी और भी ज्यादा होती। हार-जीत से कोई मायना नहीं रखती, लेकिन अकेला खिलाड़ी मैदान में होगा तो क्या निष्कर्ष निकलेगा।

अभी देश के लिए खेलने की उम्र, शादी की उम्र काफी है बाकी
नीरज की मां सरोज देवी ने कहा कि जेना किशोर के मेडल की भी ही उतनी ही खुशी है, जितनी नीरज की होती है। क्योंकि देश में अब एक नहीं, बल्कि दो मेडल आए। अभी जब तक नीरज के खेलने का मन है, तब तक उसकी शादी नहीं की जाएगी। रिश्ते तो रोजाना आ रहे हैं, लेकिन जब नीरज नहीं मानता तो ऐसे रिश्तों का क्या करना। ये नीरज की देश के लिए खेलने की उम्र है। शादी की उम्र तो बाकी है। नीरज ने ही हमें मना किया हुआ कि उनके लिए कोई रिश्ता न देखा जाए। इसलिए हम भी नीरज पर दबाब नहीं बनाते हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured