दिग्विजय चौटाला राजस्थान में गिरफ्तार, बोले- गहलोत सरकार को औकात दिखाएंगे

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

दिग्विजय चौटाला राजस्थान में गिरफ्तार, बोले- गहलोत सरकार को औकात दिखाएंगे

p


Haryana khabar :  हरियाणा में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला को बुधवार को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिग्विजय जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ JJP के छात्र विंग INSO की हरियाणा इकाई के प्रदेशध्यक्ष प्रदीप देशवाल भी थे।

दरअसल, राजस्थान सरकार ने इस साल नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव के चलते छात्र संघ चुनाव करवाने पर रोक लगा दी है। दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में INSO के सदस्य छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियां है। राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार को वह उसकी औकात दिखाकर रहेंगे। यदि हरियाणा में हम छात्र संघ चुनाव बहाल करवा सकते हैं तो राजस्थान में भी करवाएंगे। छात्र हित में सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए।

चौटाला परिवार राजस्थान के नागौर जिले में लोक देवता तेजा जी के मंदिर का निर्माण करवा रहा है। हालांकि मंदिर निर्माण में दी गई ईंट नकली पाए जाने पर विवाद भी हो गया था। जिसके बाद चौटाला परिवार ने उस ईंट के बराबर की रकम मंदिर का निर्माण कार्य करने वाली समिति को दी।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured