हरियाणा में बाढ़ का जलस्तर बढ़ने के कारण बसों को किया रद्द, घर, दफ्तर जानें वाले जरूर पढ़े ये खबर

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में बाढ़ का जलस्तर बढ़ने के कारण बसों को किया रद्द, घर, दफ्तर जानें वाले जरूर पढ़े ये खबर

hry


Haryana Roadways News : हरियाणा में भारी बारिश के चलते अब कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके है। सरकार ने कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया तो कहीं रेड अलर्ट। ऐसे में जगह- जगह लोगों के आवागमन पर भी रोक लगा दी है। बढ़ते जलस्तर और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा अब कुछ बसों पर भी रोक लगा दी है। यदि आप भी हरियाणा से बाहर कहीं जाने वाले है, तो एक बार यह खबर अवश्य पढ़े।

हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले बॉर्डर नरवाना खनोरी पातडा संगरुर मार्ग पूरी तरह बन्द हो गया है। बसों का आवागमन भी बन्द हो गया है। बताया जा रहा है कि बसें केवल खनोरी तक ही जा रही है। दोपहर के बाद कोई बस पंजाब की तरफ न गई और न ही आ रही है। 

bus

बता दें कि हरियाणा में बाढ़ वाले जिलों में बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है। आईएमडी ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर सहित प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश मूसलाधार नहीं रहने वाली है। यह अलग-अलग खंडों में कुछ देर के लिए अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिलेगी।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा रोडवेज को कुछ जगहों पर, कुछ दिनो के लिए बंद कर दिया गया है। क्योंकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि बारिश का पानी कितने दिनों तक भरा रहेगा। यमुना नदी से पानी बहने के कारण हरियाणा से सटे राज्यों पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है।


रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कैथल से अंबाला, चंडीगढ़, पटियाला और अन्य कई लंबे रूटों पर बस सेवा बंद की गई है। जबकि तक स्थिति नियंत्रित नहीं होती है। तब तक इन रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं की जाएगी। इसके यात्रियों से आग्रह है यात्रा करने से बचें।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured