हरियाणा का एक शख्स कड़ी गर्मी में भी सेकता है आग, यह डॉक्टर भी देख कर हुए हैरान।

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा का एक शख्स कड़ी गर्मी में भी सेकता है आग, यह डॉक्टर भी देख कर हुए हैरान।

viral


Haryana Khabar : जून जुलाई का महीना,चिलचिलाती धूप और गर्मी लोगों का जीना कर रही थी दुश्वार। बता दें कि इस गर्मी से काफी लोग परेशान थे और और इस बार जून जुलाई का महीना भयंकर गर्मी से भरा हुआ था। गर्मी से तड़पते हुए लोग कूलर,पंखे व एसी का सहारा ले रहे थे, लेकिन आपको यह सुनकर पसीने छूट जाएंगे,कि एक युवक जो भारी भरकम गर्मी में भी आग में खुद को सेक रहा था। 

दरअसल आपको बता दें,कि यह शख्स महेंद्रगढ़ के रहने वाले है और इसका नाम संतलाल है। आपको बता दे, कि संतलाल को भीषण गर्मी में भी सर्दी लगती है। अचंभित कर देने वाली बात तो यह है,कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि वह दिनभर गर्म टोपी पहनकर अपने कानों को भी ढके रहता है और दोपहर में शाल ओढ़कर बाहर निकलते है। जिसके बाद भी इस शख्स को सर्दी लगती है और शरीर से पसीने की एक बूंद तक नहीं निकलती। 

vvvvv

हैरान रह गए लोग।

हालांकि यह सोचकर आप भी हैरान होंगे कि संतलाल नाम के इस शख्स को आखिर गर्मी क्यों नहीं लगती। संतलाल जैसे व्यक्ति के आगे डॉक्टर भी नतमस्तक हैं और विशेषज्ञों ने बताया कि यह दुनिया का एक अबुजा इंसान है जिसको कि सर्दी में गर्मी और गर्मी मे सर्दी का अहसास होता है और साथ ही गांव में लोग इन्हें मौसम विभाग के नाम से पुकारते हैं।उनके बारे में सुनने के बाद कई बार बाहर से डॉक्टरों की टीम ने आकर उनकी जांच भी की, लेकिन आजतक कोई ये पता नहीं लगा पाया की संतलाल को ठंड में गर्मी और गर्मियों में ठंड क्यों लगती है

vvvvvv


आपको बता दें, कि कांप उठने वाली ठंड में भी संतलाल को गर्मी लगती है। सुबह पांच बजे उठकर जोहड़ में नहाते हैं और वहीं दूसरी तरफ संतलाल साल 2017 में बर्फ की सिल्ली पर लेटकर विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। परिजनों के मुताबिक बताया गया हैं कि संतलाल को आज तक कोई बीमारी छू तक नहीं पाई और साथ ही उन्हें जिला प्रशासन द्वारा 1 लाख रुपये देकर सम्मानित भी किया गया है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured