होली से पहले फूटा लोगों के ऊपर महंगाई का बंब, जानिए अब कितने बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Government

होली से पहले फूटा लोगों के ऊपर महंगाई का बंब, जानिए अब कितने बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

गैस सिलेंडर


Haryana khabar: महीने के पहले ही द‍िन एक बुरी खबर और दूसरी सामने आई है। 1 मार्च को तेल कंपन‍ियों ने कमर्श‍ियल और घरेलू दोनों ही तरह के गैस स‍िलेंडर की कीमत में इजाफा क‍िया है।


जनवरी को बढ़े थे 25 रुपये
आपको बता दें लंबे समय से कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में तेल कंपन‍ियों की तरफ से राहत दी जा रही थी। लेक‍िन 1 मार्च को कंपन‍ियों ने कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद 19 क‍िलो वाला व्‍यावसाय‍िक LPG गैस स‍िलेंडर 2119.50 रुपये का म‍िलेगा। अब तक इसकी कीमत 1769 रुपये थी। इससे पहले 1 जनवरी को स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये और 1 फरवरी को क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया था।

गैस सिलेंडर
सूत्रों के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी हो जाएंगी। लोकल टैक्स के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग होती हैं। फ्यूल रिटेलर्स हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं।

Ges
*पिछले साल 4 बार बढ़ाए गए गैस सिलेंडर के दाम*


ओएमसी ने पिछले साल भी 6 जुलाई को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। सिलेंडर की कीमत में 153.5 रुपए का इजाफा हुआ था। बीते साल कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई थी। ओएमसी ने पहली बार मार्च 2022 में 50 रुपए की बढ़ोतरी की, मई में फिर से 50 रुपये और 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की। इसके बाद जुलाई में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured