अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की क्या होगी कहानी, कौन होगा हीरो और कौन होगा विलेन

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Bollywood

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की क्या होगी कहानी, कौन होगा हीरो और कौन होगा विलेन

Allu Arjun


साउथ की फिल्मे आज कल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बॉलीवुड से भी ज्यादा साउथ की फिल्मों को पसंद किया जाने लगा है। ऐसे ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने 2021 मे खूब धमाल किया था। यह फिल्मों सबको बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म मे रश्मिका मंदाना लीड रोल मे थी। सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्म मे आइटम सॉन्ग किया था।

Allu Arjun

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर रही थी। इस फिल्म मे लाल चंदन की लकड़ी को लेकर जो नाटक किया गया वह लोगो को बहुत पसंद आया था। अब फेंस को ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतज़ार है। अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा 2 का टीजर रिलीस किया गया है। यह टीजर सवा तीन मिनट का है। देखा जाए तो इस टीजर के माध्यम से पूरी फिल्म की स्टोरी बता दी गयी है। 

 

अल्लू अर्जुन के फिल्म ‘पुष्पा’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। यह फिल्म देखने के बाद हर कोई इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहा था। 7 अप्रैल को पुष्पा 2 का टीजर आया। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीस हुआ। जिसमे एक्टर साड़ी पहने नज़र आ रहे है। टीजर मे दिखाया गया की पुष्पा तिरूपति जेल से फरार है।

Allu Arjun

उनको 8 गोलिया लगी है। उनके समर्थक जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। टीजर मे सबसे फनी पार्ट जंगल मे पुष्पा और शेर के वाला होता है। पुष्पा 2 के टीजर मे तीन लोग नहीं दिखे। जिनमे रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और पुष्पा की माँ शामिल है। इसके अलावा पुष्पा का दोस्त केशव भी कही दिखाई नहीं दिया। इसमे बस गाँववालों को देखा गया है जिनके लिए पुष्पा मसीहा है। अंत मे पुष्पा को कोट पेंट मे देखा गया। जिससे पता लगता है की वह बड़ा आदमी बन चुका है। 

Allu Arjun

 

पुष्पा 2 की कहानी की बात करे तो इसमे बहुत कुछ नया है। इस पार्ट मे रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका मे पुष्पा की पत्नी के रूप मे दिखाई देगी। इस फिल्म मे पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका है। आधी फिल्म तो पुष्पा को ढूंढने मे ही निकाल जाएगी। पुष्पा 2 मे शीनू की पत्नी दक्षायानी उर्फ अनसुयया भारद्वाज भी नज़र आएगी। इसके अलावा जोली रेड्डी जो पहले पार्ट मे अधमरा था वो भी ठीक दिखाई देगा। कहा जा रहा है की शायद किसी नया विलेन की भी एंट्री हो जाए। बाकी इसके बारे मे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured