यमुनानगर में मिला महिला का शव, गला रेत कर हत्या की गई , चहरे पर चोट के निशान

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. crime

यमुनानगर में मिला महिला का शव, गला रेत कर हत्या की गई , चहरे पर चोट के निशान

क्राइम


Haryana khabar : हरियाणा के यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्री एरिया के फेस 2 मे आज एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम की कार्रवाई के बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

छानबीन में लगी पुलिस।
छानबीन में लगी पुलिस।

डीएसपी जगाधरी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि इंडस्ट्री एरिया के फेस टू के नजदीक कूड़ा दान के पास पानी तालाब के किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। दोनों थाना के एसएचओ जनक राज और कुसुम बाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक महिला के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। महिला की उम्र 27 से 28 साल बताई जा रही है। उसकी गला रेत कर हत्या की गई है।

पता चला है कि महिला आसपास किसी फैक्ट्री में लेबर का काम करती होगी। अपराध शाखा 2 के इंचार्ज राकेश कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस की सभी टीमें जांच में जुट गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि आज जब वह फैक्ट्री में जा रहे थे तो राहगीरों से उन्हें पता चला कि एक महिला डैड बॉडी सड़क के अंतिम छोर पर कूड़ेदान के पास पानी के नजदीक पड़ी है। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। महिला का गला काटा गया है। साथ ही उसके चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। महिला की पहचान नहीं हो पायी है।
 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured