फ्लाइट में खैनी रगड़ने वाले चाचा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हो रहा हंगामा
![hj](https://haryanakhabar.com/static/c1e/client/101420/uploaded/699606ac4623567a4434674b560494d0.jpg)
अक्सर आपने फ्लाइट में लोगों को लड़ते हुए कई बार देखा होगा। इसके अलावा फ्लाइट में कई बार पैसेंजर्स के साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक चाचा मजे से फ्लाइट में बैठकर खैनी खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं।
फ्लाइट में हो या ट्रेन में एक खिली खैनी बहुत जरूरी हैं 😂😅 pic.twitter.com/GknxrYtJwY
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) August 26, 2023
फ्लाइट में हो या ट्रेन में एक खिली खैनी बहुत जरूरी हैं 😂😅 pic.twitter.com/GknxrYtJwY
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) August 26, 2023
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘ चाचा तो एकदम मूड में नजर आ रहे हैं.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ चचा ये बताओ इसे खा तो लिया अब थूकोगे कहां.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ चाचा अगर बच जाए तो थोड़ा सा बगल वाले को भी खिला देना.’ इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स फ्लाइट के अंदर मजे से खैनी खाता हुआ नजर आ रहा है। पहले वो खैनी को रगड़कर तैयार करता है और फिर वह सीधा उसे खाकर मास्क लगा लेता हैं ताकि वो किसी की नजर में ना आए। इस क्लिप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स के पास बैठे दूसरे आदमी ने इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया होगा जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।