हरियाणा सहित इन चार राज्यों को साथ जोड़ेगा ये हाईवे, किसान हो गए करोड़पति

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

हरियाणा सहित इन चार राज्यों को साथ जोड़ेगा ये हाईवे, किसान हो गए करोड़पति

हरियाणा सहित इन चार राज्यों को साथ जोड़ेगा ये हाईवे

हरियाणा में सड़कों को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज कर दिया है। अब सिरसा जिले के अंतिम छोर डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर की फोरलेन रोड बनाने की योजना है।


हरियाणा में सड़कों को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज कर दिया है। अब सिरसा जिले के अंतिम छोर डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर की फोरलेन रोड बनाने की योजना है। डबवाली से पानीपत तक एक राजमार्ग बनेगा।  इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपए की डीपीआर तैयार करने दी मंजूरी दी है। वहीं ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे से 7 नेशनल हाईवे से कनेक्शन होगा, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होगा।

कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ? 
1. डबवाली 
2. कालावाली 
3. रोडी 
4. सरदुलगढ़ 
5. हांसपुर 
6. रतिया 
7. भूना 
8. सनियाणा 
9. उकलाना 
10. लीतानी 
11. उचाना 
12. नगुरां 
13. असंध 
14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है। 

योजना के अनुसार, इस मार्ग को पानीपत के गांव सिवाह से शुरू करके सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राड़ी, कालावाली और डबवाली तक बनाया जाएगा। 
फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया उसके बाद भूना व सनियाणा तक बनेगी। जो करीब 70 बनेगी। हरियाणा में आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते रहे हैं। 

हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पानीपत तक यह फोर लेन हाइवे पहुंचेगा। 

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट

माना जाता है कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसे क्षेत्र के विकास की रीढ़ मानकर चल रहे हैं। खासकर, कस्बाई क्षेत्रों को रोड कनेक्टिविटी देकर वह बेहतर परिवहन के जरिये विकास को गति देना चाहते हैं। 

डबवाली से लेकर पानीपत तक फोरलेन

इसी उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगा, जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured