दुष्कर्म के आरोपों में फंसे ये 5 कथित गुरु, 3 जेल में बंद

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे ये 5 कथित गुरु, 3 जेल में बंद

अब कीमोथेरेपी से नहीं, इस थेरेपी से होगा कैंसर का इलाज, मरीजों के लिए नई उम्मीद की किरण 


Fraud Baba of India: दिल्ली के बाबा मसानी उर्फ विनोद कश्यप को रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर कष्ट काटने के बहाने लाखों रुपये मांगने, नहीं देने पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर अवैध संबंधों का खुलासा करने के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाबा मसानी अकेला नहीं है। देश में अब से पहले कई बाबा ऐसे हुए हैं, जो धर्म से ज्यादा अपनी दूसरी हरकतों की वजह से चर्चित रहे। जिन पर धोखाधड़ी करने से लेकर दुष्कर्म और हत्या करने तक के आरोप लगे। इनमें से कुछ तो अभी तक जेल में हैं, आइए जानते हैं इन बाबाओं के बारे में…

राम रहीम

हरियाणा के सिरसा जिल में स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की कहानी से पूरी दुनिया वाकिफ है। राम रहीम के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वह 2017 से हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उस पर अपनी 2 शिष्याओं से बलात्कार करने के आरोप लगे थे। इस केस में वह 20 साल की सजा काट रहा है। अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने उसे सजा सुनाई थी। वहीं जिस दिन उसे सजा सुनाई गई थी, उस दिन हरियाणा समेत कई राज्यों में दंगे हुए थे, जिन्हें भड़काने का आरोप भी राम रहीम भी लगा है, लेकिन पिछले एक साल में राम रहीम कई बार जेल से बाहर पैरोल पर आ चुका है। राम रहीम के प्रभाव का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हरियाण, पंजाब में चुनाव हों तो उसकी जरूरत पड़ती है।

आसाराम

बापू आसाराम का असली नाम आशुमल शिरमानी है। पर साल 2013 में अपनी नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। वह आज तक भी जेल में है। जेल जाने के बाद आसाराम के खिलाफ कई मामले सामने आए और केस दर्ज हुए। उसने धर्म की आड़ में अरबों का साम्राज्य खड़ा कर लिया था और उसका मुख्य आश्रम गुजरात के अहमदाबाद में है। आसाराम पर आरोप लगे हैं कि आशीर्वाद देने के नाम पर वह नाबालिग लड़कयों का यौन शोषण करता था। उस पर लोगों की जमीनें हड़पने के आरोप भी लगे हैं। दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण स्वमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 1997 से 2006 के बीच आसाराम और उनके बेटे ने अपने मोटेरा आश्रम में उनके साथ रेप किया था।

रामपाल

हरियाणा का ही संत रामपाल भी जेल में है। वह हिसर के बरवाला में सतलोक आश्रम चलाता था। इस आश्रम में एक अस्पताल था, जिसमें गर्भपात कराए जाते थे। शिकायतें मिलने पर पुलिस ने रेड मारी तो आश्रम में और अस्पताल में कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। प्रतिबंधित दवाएं और अवैध हथियार मिले। वहीं आश्रम में पुलिस कार्रवाई से उसके अनुयायी भड़क गए। इसके बाद जो हुआ पूरे देश ने देखा। रामपाल पर देशद्रोह से लेकर शारीरिक शोषण करने तक के आरोप लगे। वहीं सिंचाई विभाग में बतौर इंजीनियर काम करता था, लेकिन अध्यात्म के रास्ते उसने करोड़ों कमा लिए। उसके खिलाफ अवैध गर्भपात सेंटर खोलने, अनुयायियों की हत्या करने, आश्रम में हथियार रखने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

नित्यानंद

स्वामी नित्यानंद भी खुद को स्वयंभू भगवान कहता था। वह खुद को भक्तों के सामने भगवान की तरह पेश करता था। उस पर 2019 में बच्चों का अपहरण करने और अपने शिष्यों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे। साल 2010 में उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह फरार हो गया। अचानक उसके द्वारा एक द्वीप कब्जाने और उसे अपना अलग देश घोषित करने की बात सामने आई। नित्यानंद की वेबसाइट nithyananda.org है। 40 से ज्यादा आश्रम हैं। 2019 में तमिलनाडु के एक दंपती ने उस पर उनके बच्चों को जबरन आश्रम में कैद करने के आरोप लगाए थे। साल 2010 में नित्यानंद की कथित CD दुनिया के सामने आई थी। इसमें उसने खुद को नपुंसक बताया था। 2012 में एक अमेरिकी महिला ने भी आरोप लगाए थे।

चंद्रास्वामी

चंद्रास्वामी एक तांत्रिक था। उसका असली नाम नेमिचंद जैन था। 23 मई 2017 को 66 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई थी। चंद्रास्वामी ने गणेश को दूध पिलाने वाली बात फैलाई थी। उस पर राजीव गांधी के हत्यारों की मदद करने का आरोप लगा। उसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी था। उसके दरबार में प्रधानमंत्री स्तर तक के बड़े-बड़े नेता हाजिरी लगाते थे। उसे नरसिम्हा राव का सलाहकार कहा जाता था। उसके भक्तों में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर भी शामिल थीं। चंद्रास्वामी पढ़ा लिखा नहीं था, लेकिन बचपन से ही उनकी रुचि तंत्र साधना में थी। 16 साल की उम्र में ही वह तांत्रिक कहलाने लगा था। चंद्रास्वामी पावर, सेक्स, हथियार, मनी, पॉवर ब्रोकिंग और फ़िक्सिंग का किंग बनकर उभरा। 1996 के बाद चंद्रास्वामी पर आरोप लगने लगे और उसे तिहाड़ जेल जाना पड़ा। वह कई सालों तक जेल में रहा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured