सपना चौधरी और रेनुका पनवार का गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम , इस गाने पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

सपना चौधरी और रेनुका पनवार का गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम , इस गाने पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज

सपना चौधरी और रेनुका पनवार का गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम , इस गाने पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज


सपना चौधरी और रेनुका पनवार का गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम , इस गाने पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज

Haryana khabar : हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का '52 गज का दामन' गाना (52 Gaj Ka Daman Song) तो आप सभी ने सुना होगा। इस गाने ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। यह पहला हरियाणवी गाना है जिसको यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा बार देखा गया। वहीं, दो साल पहले रिलीज हुआ रेणुका पंवार का एक और गाना अब 1 बिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। इस गाने का नाम है 'चटक मटक' (Chatak Matak Song)

'चटक मटक' गाने में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने देसी अंदाज से हर किसी के दिल में जगह बना ली है। इस गाने को सिर्फ हरियाणा में नहीं बल्कि विदेशों में खूब सुना जा रहा है। यही कारण है कि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में 1 बिलियन व्यूज क्रॉस करने वाला यह दूसरा गाना बन गया है। और यह रिकॉर्ड भी रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के नाम ही है।

 रेणुका पंवार का निक नेम शालू है। महज 21 साल की उम्र में रेणुका ने कई उपलब्धियों को हासिल किया है। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं। रेणुका ने हरियाणवी और लोक गीत दोनों को अपनी आवाज दी है। रेणुका हरियाणवी संगीत '52 गज का दामन', 'ऊंची हवेली', 'चटक-मटक', 'सुन सोनियो', 'जाट गेल्या यारी', 'सोना बाबू' और कई अन्य गानों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं।

हरियाणा में इतनी लोकप्रियता हासिल करने वाली रेणुका पंवार मूल रूप से हैं बागपत, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। 2018 में उन्होंने म्यूजिक में अपना करियर शुरू किया था।

बता दें कि रेणुका पंवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम (Renuka Panwar Instagram) पर अपने वीडियो और रील्स पोस्ट करके दर्शकों को आकर्षित करती हैं। दर्शकों को उनके डांसिंग वीडियो भी पसंद आते हैं और उनकी रील्स पर रेणुका को हजारों कमेंट्स मिलते हैं। रेणुका पंवार के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेणुका पंवार की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured