IAS Sucess Story : मॉडल से IAS तक के सफर की कहानी, जानिए ऐश्वर्या की जुबानी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

IAS Sucess Story : मॉडल से IAS तक के सफर की कहानी, जानिए ऐश्वर्या की जुबानी

मॉडल से IAS तक के सफर की कहानी, जानिए ऐश्वर्या की जुबानी


मॉडल से IAS तक के सफर की कहानी, जानिए ऐश्वर्या की जुबानी

IAS Sucess Story : UPSC सबसे कठिन परीक्षायो में से एक मानी जाती हैं कड़ी मेहनत और लगन से की कोई इस परीक्षा में सफल हो सकता हैं। ऐसा ही एक कमाल करके दिखाया मॉडल के तौर पर जाने जानें वाली ऐश्वर्या श्योराण ने। जी हां, UPSC की 2019 की परीक्षा परिणाम ने सबको चौका के रख दिया क्योंकि उसमें मॉडल ऐश्वर्या का नाम भीं था।

यूपीएससी की परीक्षा परिणाम ने ऐश्वर्या को नई पहचान दी। मॉडल के तौर पर जानें जाने वाली ऐश्वर्या 4 अगस्त 2020 को यूपीएससी के परिणाम के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर के जानी जानें लगी। ऐश्वर्या ने 23 वर्ष की आयु में UPSC परीक्षा में 93 वी रैंक हासिल की।

ias

ऐश्वर्या राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ उपखंड के गांव चुबकिया ताल की रहने वाली हैं। ऐश्वर्या के पिता अजय श्योराण तेलंगाना में भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं तथा मां सुमन घर का काम काज संभालती हैं। ऐश्वर्या ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में चाणक्यपुरी में संस्कृति स्कूल से की थी।

Also Read - Grandma video viral : दादी ने अपने डांस से याद दिलाए शम्मी कपूर, लोगो ने कहा ये जाने तमन्ना कहा जा रहे हो

ऐश्वर्या शुरू से ही पढ़ाई में टॉप करती रही हैं। ऐश्वर्या ने ग्रेजुएशन श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की हैं। 2018 में IIM इंदौर में भीं ऐश्वर्या का सिलेक्शन हो गया था लेकिन उनका मन सिविल सर्विसेज की तरफ ज्यादा था तो उन्होंने उस पर ज्यादा ध्यान दिया।

ias

ऐश्वर्या एक मॉडल रह चुकी हैं जो 2016 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं तथा 2015 में मिस दिल्ली भी बनी थीं। 2014 में दिल्ली की क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश भी ऐश्वर्या रह चुकी हैं यहीं नहीं 2016 में मुंबई में आयोजित लेक मी फैशन वीक (देश का सबसे बड़ा फैशन शो), जिसमें देश के जाने माने मॉडल्स के साथ एक मात्र न्यू मॉडल थी। 

ऐश्वर्या का खाना हैं की उन्होंने 10 महीने घर पर रहकर ही तैयारी की थी। 2018 में मॉडलिंग को छोड़ यूपीएससी की तरफ़ ध्यान दिया। सिलेबस को समझने के बाद पूरी लगन से तैयारी की तथा बिना कोचिंग के ही फल प्रयास में सफ़लता हासिल कर ली।

ऐश्वर्या को बधाई देते हुए फेमिना मिस इंडिया की टीम ने आधिकारिक ट्विटर हैंडलर ने लिखा " ऐश्वर्या श्योराण, फेमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट, कैंपस प्रिंसेस दिल्ली 2016, फ्रेश फेस विनर दिल्ली 2015 ने हमें बहुत गर्व महसूस कराया है"।

साथ ही IAS अभिषेक सिंह ने भी ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा की " ये देखकर खुशी होती है कि विभिन्न रुचियों वाले लोग सिविल सेवा को करियर के तौर पर चुन रहे हैं। न्यू इंडिया को न्यू एज के अधिकारियों की ज़रूरत है, जिससे ये सर्विस ज्यादा प्रतिनिधिक, ज्यादा खुली हुई और ज्यादा समकालीन बन रही है। ऐश्वर्या श्योराण आपका स्वागत है, रैंक 93, CSE 19. एक टॉप मॉडल और अब एक अधिकारी’।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured