हरियाणा का गांव जहां हर तीसरे घर में फौजी, यहां के फौजियों ने लड़े 2 विश्वयुद्ध , जानिए इस गांव की पूरी कहानी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

हरियाणा का गांव जहां हर तीसरे घर में फौजी, यहां के फौजियों ने लड़े 2 विश्वयुद्ध , जानिए इस गांव की पूरी कहानी

हरियाणा का गांव जहां हर तीसरे घर में फौजी, यहां के फौजियों ने लड़े 2 विश्वयुद्ध , जानिए इस गांव की पूरी कहानी


Haryana khabar: हरियाणा के करनाल का गांव अराईपुरा आजादी की जंग में दिए योगदान को लेकर खास जगह रखता है। यहां के फौजियों ने पहला और दूसरा विश्वयुद्ध लड़ा। जिसमें 10 जवान शहीद हुए। आज भी इस गांव में देश सेवा का ऐसा जज्बा है कि हर तीसरे घर का बेटा सर हद पर दुश्मनों के आगे सीना ताने खड़ा है। 

चीन और पाकिस्तान से हुई लड़ाई में भी यहां के जवान जंग के मैदान में डटे रहे। गांव में बना श हीद स्मारक आज भी इन फौजियों के जज्बे की यादें ताजा कर देता है। दूसरे विश्व युद्ध में सूबेदार मालदेव तो पैर में गोली लगे होने के बाद भी दुश्मनों पर ग्रेनेड फेंक बँकर तबाह करते रहे। इ तिहासकारों के मुताबिक, 1914 से 11 नवंबर, 1918 तक चले प्रथम विश्व युद्ध के वक्त अंग्रेजी हुकूमत ने महात्मा गांधी से संपर्क किया। उन्हें भरोसा दिया कि अगर भारत इस लड़ाई में ब्रिटेन की मदद करता है तो भारत को आजादी दे दी जाएगी।

महात्मा गांधी ने भारतीयों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा जवान ब्रिटिश हुकूमत की तरफ से जंग में हिस्सा लें। इसके बाद तब के संयुक्त पंजाब और अब हरियाणा के करनाल जिले के गांव अ राईपुरा के 32 युवा ब्रिटिश सरकार की मदद के लिए गए। इसमें 3 सिपाही दान सिंह, बलजीत सिंह और बनवारी सिंह शहीद हो गए।

शहीद स्मारक के पास मौजूद ग्रामीण शहीदों के बारे में जानकारी देते हुए।

प्रथम विश्व युद्ध हिस्सा लेने वालों में जीवित रहे सूबेदार सुनहरा सिंह को 'सरदार बहादुर ऑर्डर ऑ फ ब्रिटिश इंडिया मेडल मिला। स्वेदार सुनहरा सिंह के पुत्र बलबीर सिंह भी सेना में सूबेदार रहे। रिटायर्ड सुबदार बलबीर सिंह बताते है कि अंग्रेजों ने तब गाँव के सैनिकों की बहादुरी से प्रभावित होकर एक चांदनी (5200 बीघा जमीन देने की घोषणा की थी। मगर यहां के लोगों ने जमीन के बजाय शहीद स्मारक बनवाने की मांग की। अंग्रेजों ने गांव के लोगों की इस मांग को मान लिया। त व गांव में शहीद स्मारक बनाया गया।

इसके बाद 1939 से 1945 तक दूसरा विश्व युद्ध हुआ। तब पहले विश्वयुद्ध में बहादुरी देख अंग्रेजी हुकूमत ने फिर गांव से संपर्क किया। जिसके बाद यहां के 40 युवा ब्रिटिश सरकार का साथ देने ग ए। इनमें जवान शहीद हो गए थे जिनमें हवलदार बारू सिंह, सिपाही अबल सिंह, जय सिंह, व जीर सिंह, जु सिंह, बत्ता सिंह ओर घूमन सिंह शामिल है।

दूसरे विश्व युद्ध में अराईपुरा के सुबेदार मालदेव सिंह ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि अंग्रेज भी हेरान रह गए। युद्ध के वक्त उनके पैर पर गोली लग गई। तब उनके पास 2 हैंड ग्रेनेड थे। तब उन्होंने तुरंत प्लानिंग बनाई कि दुश्मनों का बकर भी तबाह करना है और उनके सैनिकों को भी मारना है।

उन्होंने एक ग्रेनेड बँकर पर पर फेंका। धमाके में काफी सैनिक मारे गए। मगर, कुछ बचकर भागने लगे। इस कंपनी का कमांडर पूरी घटना देख रहा था, उसने वायरलेस से अधिकारियों को सूच ना दी। उसने बताया कि यहां तो सिर्फ एक ही सैनिक दुश्मनों से लड़ रहा है।

सूबेदार मालदेव सिंह को मिला मिलिट्री क्रॉस मेडल।

इसलिए दूसरी टुकड़ी भेजी जाए। इस युद्ध में वीरता दिखाने के लिए सूबेदार मालदेव सिंह को मिलिट्री क्रॉस मेडल (आज का महावीर चक्र) मिला था।  सूबेदार के मालदेव सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह राणा भी मिलिट्री में अपनी सेवाएं दे चुके है। 10 साल सेवा के बाद रिटायर हो गए। इसके बाद उन्होंने हरियाणा रोडवेज डिपार्टमेंट नौकरी की लक्ष्मण सिंह बताते है- "पिता मालदेव सिंह अपनी जांबाजी के किस्से सुनाकर हमें प्रेरित करते थे।

दूसरे विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ लड़ाई चल रही थी वे हवलदार थे। सेना में एक नियम था कि अगर एक ही परिवार से तीन युवा फोन में शामिल होंगे तो उसके एक व्यक्ति को एक रेक ज्यादा दिया जाएगा।मेरे चाचा वजीर सिंह, ताऊ अबल सिंह व पिता मालदेव सिंह सेना में शामिल हुए। सेना के अधिकारियों को जानकारी दी तो उनके पिता को सुबेदार बना दिया गया।

अधिकारियों ने 11 सैनिकों  की कंपनी के साथ उनके पिता को दुश्मन का सामना करने के लिए भेज दिया।"1962 के भारत-चीन युद्ध के समय भी गाँव के सैनिकों ने बहादुरी से युद्ध में भाग लिया था। इसी ल डाई में नायब सुवेदार सुगन सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। 1965 के भारत- पाक युद्ध में गांव के अनेक सैनिकों ने भाग लिया।

तब भी गांव के दो सैनिक सिपाही तेम सिंह सिपाही ज्ञान सिंह शहीद हो गए थे। 1971 की भारत -पाक लड़ाई में भी यहां के युवाओं ने सेना में रहते हुए लड़ाई में भाग लिया था। ग्राम निवासी केएन मुखवीर सिंह ने बांग्लादेश के अंदर एक टुकड़ी का नेतृत्व किया था।

इसके अतिरिक्त एयरफोर्स में स्काइन लीडर दुष्यंत सिंह सहयोगी पायलट को ट्रेनिंग देते समय हीद हो गए थे। कारगिल युद्ध हो या श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ युद्ध या संयुक्त राष्ट्र संघ के अ भियान इस गांव के सैनिक बहादुरी से अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं।

वर्तमान में भी गांव से 150 से ज्यादा सेवारत और सेवानिवृत्त फोजी मातृभूमि की सेवा में लगे हुए  है। आजाद हिंद फौज में भी हवलदार निरंजन सिंह व हवलदार रिसाल सिंह सेनिकों ने भाग लिया था।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured