7 महीने बाद बड़े पर्दे पर फिल्मी सितारों का बजा डंका, पहले दिन कुछ इस तरह उठाया लोगों ने शो का लुत्फ

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending News

7 महीने बाद बड़े पर्दे पर फिल्मी सितारों का बजा डंका, पहले दिन कुछ इस तरह उठाया लोगों ने शो का लुत्फ

सरकार की गाइडलाइन के बाद आज से फरीदाबाद में अभी सिनेमा खोल दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद सिनेमा प्रेमियों के लिए सिनेमा मालिकों की तरफ से कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर इंतजाम किए गए हैं। क्राउन प्लाजा मॉल के मैनेजर निशा की मानें तो आज सिनेमा खोल दिए गए हैं, लेकिन


सरकार की गाइडलाइन के बाद आज से फरीदाबाद में अभी सिनेमा खोल दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद सिनेमा प्रेमियों के लिए सिनेमा मालिकों की तरफ से कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर इंतजाम किए गए हैं। क्राउन प्लाजा मॉल के मैनेजर निशा की मानें तो आज सिनेमा खोल दिए गए हैं, लेकिन सरकार के द्वारा जो नियम और आदेश दिए गए हैं उसके अनुसार ही लोग सिनेमा में आकर फिल्म देख सकते हैं।

 

ऐसा ही कुछ अब महीनों बाद धीरे-धीरे अनलॉक की कवायद शुरू होने के बाद सामान्य सा होता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां आज यानी 15 अक्टूबर से एक बार फिर अपने पसंदीदा सितारों को अपने दोस्तों और परिवारों के साथ देखने के लिए सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि इस बार बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए आपको कई नए परिवर्तनों से गुजरना पड़ेगा। लेकिन यह नए परिवर्तन भी आपके स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी होंगे।

 

पहले दिन सिनेमा में काम करने वाले एंप्लाइज की फैमिली के लिए ट्राइल के तौर पर पहला शो चलाया गया है। वही कल से आमजन के लिए यह सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे। जहां उचित दूरी, फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर जैसे विषयों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

 

इतना ही नहीं हर शो के बाद पूरे सिनेमाघर को सैनिटाइजर सैनिटाइजर भी किया जाएगा और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा। वही सिनेमाघर में फूड कॉर्नर को फिलहाल बंद रखने के लिए विचार विमर्श किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के कारण लागू है लॉकडाउन के चलते पिछले 7 महीनों से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं मिल पाई थी ऐसे में पीवीआर को आर्थिक रूप से काफी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं अब सिनेमाघरों को खोलने के इजाजत मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि धीरे-धीरे आर्थिक मंदी को भी नया आया मिल सकेगा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured