PM Kisan Samman Nidhi: खुल गई किसानों की किस्मत! 15वीं किस्त पर मिली चौंकाने वाली खबर

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. National

PM Kisan Samman Nidhi: खुल गई किसानों की किस्मत! 15वीं किस्त पर मिली चौंकाने वाली खबर

pm kisan


PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को खेती करने में कई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश के कृषि वर्ग को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है। इन स्कीम में से एक स्कीम है पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)। यह स्कीम 1 फरवरी 2019 से शुरू की गई थी।

अभी तक सरकार ने 14 किस्त जारी कर दी है। किसानों को अब 15वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi) का इंतजार है। लेकिन आपको बता दें इस बार लाभार्थियों किसानों की संख्या घट सकती है। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य है किसानों को इनकम को बढ़ाना और किसानों को फसलों से होने वाले नुकसान से बचाना है।

कम हो सकते हैं लाभार्थी – PM Kisan Samman Nidhi

जहां 14वीं किस्त का लाभ लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था, तो वहीं माना जा रहा है कि 15वीं किस्त के लाभार्थी कम हो सकते हैं। इसके पीछे पहला कारण है कि ऐसे कई किसानों की पहचान की गई है, जो अपात्र होकर भी योजना का लाभ ले रहे थे।

वहीं, इसका दूसरा कारण ये है कि अगर कोई किसान ई-केवाईसी नहीं करवाता है, भू-सत्यापन नहीं करवाता है, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाता है आदि। तो ऐसी स्थितियों में इन लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है।

पीएम किसान 15वीं किस्त की तारीख – PM Kisan Samman Nidhi

15वीं किस्त इंतजार किसानों को बेसर्बी से है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान की 15वीं किस्त 27 नवंबर 2023 तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

योजना में कितनी मिलती है रकम – PM Kisan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये जारी किए जाते हैं। यह किसानों को खेती और अन्य जरूरतों के लिए तीन किस्त में जारी किया जाता है। हर एक किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured