अंडे खाने से हो सकता है वजन कम , जानिए खाने का सही तरीका और समय

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Lifestyle

अंडे खाने से हो सकता है वजन कम , जानिए खाने का सही तरीका और समय

क्या आपके Android फोन में ऑन हैं ये 5 सेटिंग्स? हां, तो तुरंत कर दें बंद ,डेटा हो सकता है  लीक



 

Egg helps in weight loss :  अंडे को अक्सर वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल किया जाता है। अक्सर लोग हेल्दी नाश्ते के तौर पर अंडे का सेवन करते हैं। अंडे की मदद से आप कुछ ही मिनटों में कई तरह की पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन से भरपूर अंडा आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करने में कारगर है। बस इसके लिए आपको अंडे के सही इस्तेमाल का पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए अंडे का प्रयोग किस समय और किस तरीके से करना चाहिए।

वर्ल्ड एग डे या विश्व अंडा दिवस 2023 (world egg day 2023)

इंटरनेशनल एग कमीशन ने साल 1996 में वर्ल्ड एग डे मनाने की शुरुआत की है। हर साल अक्टूबर माह के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) मनाया जाता है। बात करें साल 2023 की तो इस साल 13 अक्टूबर यानी आज विश्व अंडा दिवस मनाया जा रहा है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों में पौष्टिकता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

पोषक तत्वों से भरपूर अंडा

क्या आप जानते हैं कि आकार में छोटे से अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। एक अंडे की बात करें तो इसमें लगभग 77 कैलोरी होती है। इसके अलावा विटामिन-ए, विटामिन-बी 5, विटामिन-बी 12, विटामिन-डी और कैल्शियम के साथ-साथ हड्डियों के लिए जरूरी फास्फोरस जैसे सभी पोषक तत्व अंडे में होते हैं। इसमें हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट भी पाए जाते हैं, जो इसे हमारे दिल के लिए हेल्दी बनाते हैं।

वेट लॉस के लिए किस तरह खाएं अंडे (How to eat eggs for weight loss)

1. उबले अंडे (Boiled eggs)

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अंडे का सेवन उबालकर करना चाहिए। उबले हुए अंडे में किसी तरह के बैक्टीरिया के होने का खतरा भी खत्म हो जाता है। जो इसे और भी अधिक सुरक्षित बनाता है।

2. आमलेट (Omelet)

अंडे की आमलेट तैयार कर खाने से आपका वजन कम होता है। ऑमलेट के लिए अंडे को अच्छी तरह फैंट कर पैन में डालकर गर्म किया जाता है, और फिर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। यदि आप रोज 2-3 अंडों की बनी ऑमलेट का सेवन करते हैं तो ये आपके वजन को कम करने में काफी मदद करेगा।

3. पोच्ड या बेक किया हुआ अंडा (Poached or Baked egg)

उबलते पानी में अंडे को 2-3 मिनट पकाने पर पोच्ड अंडा तैयार होता है। जिसे फोडकर पैन में साइड से पकाकर खाना हेल्दी माना जाता है। यदि आप वजन कम करने के लिए अंडे का प्रयोग कर रहे हैं तो आपके लिए पोच्ड या बेक किया हुआ अंडा बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

वजन कम करने के लिए किस समय खाएं अंडे (When to eat eggs to lose weight)

यदि आप वेट लॉस जर्नी में तेजी लाना चाहते हैं तो आपको अपने नाश्ते में अंडे को शामिल करना चाहिए। यह शरीर को पूरी ऊर्जा देने के साथ आपको दिन भर के लिए तृप्त रखता है। सुबह अंडा खाना इसलिए बेहतर है क्योंकि सुबह के समय पाचन तंत्र सबसे तेज काम करता है, जिससे अंडे में मौजूद पोषक तत्वों को पचाना हमारे लिए आसान हो जाता है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured