कुरुक्षेत्र जिले के भाखड़ा नहर में डूबे दो युवा,पूरे गांव में मातम का माहौल, तलाश अभी भी जारी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के भाखड़ा नहर में डूबे दो युवा,पूरे गांव में मातम का माहौल, तलाश अभी भी जारी

भाखड़ा नहर


इन दिनों पूरे प्रदेश भर में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है और समस्त हरियाणा प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है तो अब इस गर्मी के चलते लोग नहरों पर नहाने जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं |
तो हाल ही में ऐसा ही एक और मामला अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से सामने आया है |
दरअसल आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र जिले के भाखड़ा नहर में पांच लड़के नहाने के लिए नहर पर गए थे और नहाने के दौरान दो लड़के तेज बहाव में बह गए |
*पुलिस और गोताखोर ने किया सर्च ऑपरेशन जारी*
यहां जैसे ही लड़कों के नदी में बहने की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया |
इस पुरे सर्च अभियान के दौरान उन लड़कों का कोई भी सुराग नहीं मिला लेकिन दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि फिलहाल अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोक दिया गया है |
*क्या कहना है प्रशासन का*
अंत में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भाखड़ा नहर में दो लड़के नहाने के दौरान डूब गए हैं जिसको लेकर ढाई घंटे तक सर्च अभियान जारी रहा लेकिन दोनों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा |
आगे उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के चलते अब सर्च अभियान को रोक दिया गया था लेकिन अब सुबह फिर से पुलिस व गोताखोर की टीम ने मिलकर सर्च अभियान शुरू किया कर दिया है |
फिलहाल इस पूरी घटना के बाद यहां कि पुलिस का लोगों से अनुरोध है कि वह अपनी युवा बच्चों कि और ध्यान दें और वे कहीं बाहर जा रहे हैं तो उनसे पूछ जरूर ले कि वे कहां जा रहे हैं और किसके साथ जा रहे हैं | ऐसे किसी भी चलती नहर में उन्हें नहाने की अनुमति बिल्कुल भी ना दे |

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured