हरियाणा की मन मोहक जगहों की ख़ूबसूरती का ये नजारा पहले नही देखा होगा जानिए इस जगहों के बारे में

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा की मन मोहक जगहों की ख़ूबसूरती का ये नजारा पहले नही देखा होगा जानिए इस जगहों के बारे में

kkr


Haryana Khabar : 8 अजूबे तो हम सबने सुने हैं लेकिन इन जगहों की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। ये जगहें 8 अजूबों में तो नी गिनी जाती लेकिन ये किसी अजूबे से कम भी नहीं है। हरियाणा केवल अपनी बोली हरयाणवी की वजह से ही प्रसिद्ध नही है बल्कि यहां की जगहों की खूबसूरती यहां के लोगों का रहन सहन भी इसे बाकी सबसे अलग बनाता हैं। इन जगहों की बात की जाए तो ये है कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ 
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र की बात करी जाए तो कुरुक्षेत्र धर्मनगरी के नाम से भी जाना जाता हैं।

क्योंकि कुरुक्षेत्र की रणभूमि पर की महाभारत का युद्ध हुआ था यहां पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कुरूक्षेत्र अध्यात्म की ही नही बल्कि इतिहास की भी बहुत महत्ता रखता हैं। दूर दूर से लोग कुरुक्षेत्र में घूमने व ब्रह्म सरोवर में स्नान करने आते हैं। कुरुक्षेत्र में विश्विद्यालय के साथ साथ बहुत सी घूमने की जगह भी हैं|

jjp

जैसे की शेख़ चिल्ली का मकबरा, धरोहर (जिसमे हरियाणा की संस्कृति को सहेज कर रखा हुआ हैं), ज्योतिसर, बिरला मंदिर, श्री कृष्ण म्यूज़ियम व बहुत सी मन मोहने वाली जगह है। कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली कूप भी हैं जिसके बारे में लोगो का कहना है की यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाता।

अंबाला: अंबाला की अगर बात की जाए तो अंबाला में पर्यटक स्थल रानी का तालाब अत्यधिक ऐतिहासिक स्थानो में से एक हैं। जिसे ब्रिटिश काल में कंपनी बाग भी कहा जाता था। रानी का तालाब कैलाश मंदिर और इंद्र पार्क से घिरा हुआ है। आनंद बाजार, हलवाई बाजार, इंद्र बाजार और तालाब जैसे भोट से पर्यटन स्थल अंबाला में मौजूद हैं।

बाओली साहिब गुरूद्वारा को सिसगंज गुरूद्वारा के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस गुरुद्वारे के पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने आते है। कहा जाता हैं की गुरु गोविंद सिंह यहां पर सात महीने रुके थे। इस गुरुद्वारे में सेवको की एक मंडली है जो लंगर का इंतजाम भी करती है। इसके साथ साथ अंबाला में जैन मंदिर, होली रेडिमर चर्च, हनुमान मंदिर भी  हैं। यहां पर पश्चिम मुखी हनुमान जी के दर्शन करने भी लोग दूर दूर से आते हैं।

chd
चंडीगढ़ भारत की सबसे साफ सुथरी एवम सुंदर जगहों में से एक हैं। सुखना झील, रॉक गार्डन, सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी जैसे कई पर्यटक आकर्षणों के कारण चंडीगढ़ में लोगों को आना जाना लगा रहता हैं। सुखना झील चंडीगढ़ में रहने वाले लोगो के लिए शाम को घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक हैं

यहां लोग पिकनिक मनाने भी आते हैं। रॉक गार्डन को नेक चंद सैनी के नाम से भी जाना जाता हैं और यह सुखना झील के पास स्थित हैं। रॉक गार्डन में काम न आने वाली चीजों का बहुत अच्छा इस्तेमाल दिखाया गया हैं जैसे चूड़ियां, प्लास्टिक की बोतल, सेरामिक व अन्य ऐसी वस्तुएं जो काम नही आती साथ की पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हैं का इस्तेमाल किया गया है। चंडीगढ़ की खूबसूरती और ये अनोखी कला ही है जो इसको सबसे अनोखा बनाती हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured