क्या अशोक तंवर छोड़ेंगे AAP का साथ या मिलाएंगे भाजपा से हाथ ?

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

क्या अशोक तंवर छोड़ेंगे AAP का साथ या मिलाएंगे भाजपा से हाथ ?

haryana


Haryana News : बीते कुछ दिनों से पूर्व सांसद और आम आदमी  पार्टी के प्रचार समिति अध्यक्ष अशोक तंवर चर्चा में बने हुए हैं, जानकारी के मुताबिक अशोक तंवर पार्टी का साथ छोड़ने सकते हैं और भाजपा में शामिल हो सकते हैं जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

अशोक तंवर फिलहाल हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे हैं। तंवर का पार्टी छोड़ना चुनावी सीजन में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

समर्थकों ने जारी किया पोस्टर
दरअसल, अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी छोड़ने की बात उनके समर्थकों की ओर से जारी किए नए पोस्टर के बाद से शुरू हुई है। अशोक तंवर के समर्थकों ने नया पोस्टर जारी किया है जिसमें अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी का नेता न बताकर अपना भारत मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है। इसके बाद से ही उनके AAP छोड़ने की बात को बल मिल रहा है। 
भाजपा में शामिल होंगे?
सूत्रों की मानें तो अशोक तंवर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अशोक तंवर को लोकसभा चुनाव 2024 में सिरसा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
बता दें कि हरियाणा में इससे पहले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।
कांग्रेस में बड़े पदों पर रहे थे तंवर
हरियाणा की राजनीति में जाने-माने चेहरे अशोक तंवर सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने हरियाणा  प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई NUSI के अध्यक्ष का प्राभार भी संभाला है। साल 2019 में तंवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद साल 2022 में वह अप्रैल में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured