हरियाणा में आज मौसम फिर लेगा करवट,इन जिलों में बारिश की संभावना

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में आज मौसम फिर लेगा करवट,इन जिलों में बारिश की संभावना

weather update


Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है. हालांकि आज प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. लेकिन इसे लेकर मौसम विभाग ने किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों समेत राजधानी चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बादल छाए रहे सकते हैं, और कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है.

हालांकि आज दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके साथ ही पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी-दादरी जिले में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश में 10 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक प्रदेश के करीब सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured