हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है आमजन तक,जानिए कब होगी यात्रा सम्पन्न

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है आमजन तक,जानिए कब होगी यात्रा सम्पन्न

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है आमजन तक,जानिए कब होगी यात्रा सम्पन्न


Haryana News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को लोगों तक पहुंचाने के लिए 16 नवम्बर, 2023 से देशभर में निकाली जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सही मायने में आम जन तक पहुंचाने के लिए 50 दिनों का रोड मैप तैयार किया है।  मुख्यमंत्री ने  यात्रा को अपने ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के साथ जोड़ कर नया स्वरूप दिया है।


उल्लेखनीय है कि 2 जून, 2023 को भिवानी जिले के खरक कलां गांव से आरम्भ किया गया जन संवाद  कार्यक्रम का दूसरा चरण चल रहा है और अब तक मुख्यमंत्री सभी  90 विधान सभाओं के ग्रामीण आंचल में  पहुंच कर लोगों के बीच बैठकर  सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते है और लोगों से स्वयं सीधा फीडबैक लेते है। यह कार्यक्रम लोगों को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं दूसरी विपक्षी पार्टियों से जुड़े लोग भर मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जन संवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में  पहुंच रहे हैं।


हरियाणा में  अब तक 13076 महिलाओं सहित  लगभग 34974  व्यक्ति जिसमें गरीब भी है, युवा भी है,  किसान भी है शामिल है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को पूरा करने की शपथ ली है। लोगों ने संकल्प लिया कि हम सभी भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने को भी दिया जा रहा है संदेश


मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैली में आर्य समाज के संस्थापक  महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा अपनी पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ में दिए गए वाक्य ‘एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’ को अपनाया है और लोगों को भी समय-समय पर इसके बारे अवगत करवाते रहते है |

इसलिए, मुख्यमंत्री ने हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर चिरायु हरियाणा किया और  लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निरोगी हरियाणा योजना चलाई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौथे दिन  हेल्थ कैंप लगाए गए, जिसमें लगभग 7484 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमए) के तहत 4454 लोगों की टीबी जांच की गई।

आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा योजना तथा निरोगी हरियाणा के प्रति भी लोगों की बढ़ रही है जागरूकता

यात्रा के दौरान 1007 लोगों  ने आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा योजना तथा 3879 लोगों ने निरोगी हरियाणा योजना का लाभ लेने के लिए नए आवेदन जमा करवाए हैं।  संकल्प यात्रा के दौरान हरियाणा में जगह-जगह प्रतिदिन कोई न कोई मंत्री, सांसद व विधायक  उस क्षेत्र के खिलाडिय़ों, बुद्धिजीवी नागरिकों और लोक कलाकारों को भी सम्मानित करते है।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को अब विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच ले जाने की पहल की है। आज मुख्यमंत्री स्वयं दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल, सोनीपत पहुंचे और  विद्यार्थियों से  2047 तक भारत को एक  विकसित राष्टï्र बनाने के  लिए उनके मन में क्या  सोच है विषय पर चर्चा की और विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। 

इससे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  के युवाओं को जोड़ने के विजन को पूरा किया है।  इससे  पहले 3 दिसम्बर, 2023 हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर अपना संबोधन दिया।
 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured