भारत के इस गांव को कहा जाता है सांपो का गांव, हर घर में रहते है सांप, जानिए कौन सा है ये गांव

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

भारत के इस गांव को कहा जाता है सांपो का गांव, हर घर में रहते है सांप, जानिए कौन सा है ये गांव

भारत के इस गांव को कहा जाता है सांपो का गांव, हर घर में रहते है सांप,जानिए कौन सा है ये  गांव 


Haryana khabar : भारत एक विविधताओं का देश है, जहां आपको अलग-अलग प्रकार की अद्भुत चीजें मिलेंगी। भारत की यदि असली पहचान करनी है, तो इसके गांवों का भ्रमण करना जरूरी है। यही वजह है कि असली भारत शहरों में नहीं, बल्कि गांवों में बसता है।

आज भी एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र में कार्यरत है। वहीं, भारत के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने में भी गांवों का अहम योगदान है। वर्तमान में भारत में 7 लाख से भी अधिक गांव हैं और हर गांव की अपनी एक विशेषता है। हालांकि, क्या आपको भारत के ऐसे गांव के बारे में पता है, जिसे सांपों का गांव भी कहा जाता है। यहां  पहुंचने पर आपको हर घर में सांप देखने को मिल जाएगा। कौन-सा है यह गांव और क्या है गांव के पीछे की कहानी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

किस गांव को कहा जाता है ‘सांपों का गांव’

भारत में अलग-अलग गांवों के बीच यह गांव सांपों को लेकर प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने पर आपको हर घर में सांप मिलेंगे। साथ ही उन सांपों से खेलते हुए बच्चे भी मिलेंगे। आपको बता दें कि भारत का यह अनोखा गांव महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर जिले में शेतपाल गांव है। 

न

घरों में रहते हैं कोबरा सांप

इस गांव के हर घर में आपको कोबरा जैसे खतरनाक सांप देखने को मिल जाएंगे, जो कि आसानी से घरों में घूमते रहते हैं। खास बात यह है कि यह सांप किसी भी व्यक्ति को काटते नहीं हैं। अभी तक इस गांव में किसी भी व्यक्ति को सांप द्वारा काटने का मामला सामने नहीं आया है। यहां की गलियों और घरों में सापों को घूमता हुआ देखा जा सकता है। 

घरों में बना रखे हैं देवस्थानम

यहां के लोगों ने अपने घरों में सांपों के लिए जगह बना रखी है, जिसे देवस्थानम नाम दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति यहां पर अपना नया घर बनवाता है, तो वह घर में एख कोने मे  ें सांपों के लिए एक जगह भी बनवाता है। इस जगह को देवस्थानम भी कहा जाता है, जहां पर सांप आकर बैठते हैं। 

ज

गांव में आने से डरते हैं लोग

इस गांव में आने से बाहरी लोग डरते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां आने वाला व्यक्ति अपने साथ दूध और अंडा लाने के साथ एक अच्छी किस्मत भी लेकर आए। कुछ लोग इस गांव को देखने के लिए भी पहुंचते हैं, हालांकि वह पूरी सुरक्षा के साथ यहां पहुंचते हैं।

इस रूपरेखा के माध्यम से, आपको भारत के विशेष एक ऐसे गांव के बारे में जानकारी मिली है, जहां सांपों का विशेष स्थान है। यह गांव अपनी विशेषता और विचित्रता के लिए प्रसिद्ध है और वहां के लोगों की दिनचर्या भी अनूठी है। यह गांव एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है और भारत की विविधता को प्रकट करता है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured