एक्ट्रेस को मात देती हैं हरियाणा की ये खूबसूरत IRS अधिकारी, जानिए क्या है इनकी सफ़लता का राज़

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

एक्ट्रेस को मात देती हैं हरियाणा की ये खूबसूरत IRS अधिकारी, जानिए क्या है इनकी सफ़लता का राज़

देवयानी सिंह


Haryana khabar (Pallavi): सिविल सर्विसेज में जाने का सपना तो हर इंसान देखता होगा लेकिन उसे पूरा करने के लिए लगन और कड़ी मेहनत हर किसी में कहां। लेकिन जिन एस्पिरेंट्स ने सफ़लता हासिल की हैं उनका कहना हैं की एक सही तरीक़े से प्लान बनाकर तैयारी और अपनी मेहनत पर भरोसा कर आप इस सफ़लता को हासिल कर सकते हैं। ऐसा ही मुकाम हासिल किया है हरियाणा की IRS अधिकारी देवयानी सिंह।

हरियाणा की IRS अधिकारी देवयानी सिंह का कहना हैं की उन्होंने इस परीक्षा के लिए केवल सप्ताह में दो दिन पढ़ाई की और ये मुकाम हासिल किया है। देवयानी की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई हैं। साल 2014 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंशन इंजीनियरिंग से बीटेक बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस से की हैं। देवयानी ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन तो की लेकिन इंजीनियरिंग फील्ड में जानें की बजाय उन्होंने सिविल सर्विसेज में जाने का फ़ैसला किया और 2015 में पहली बार UPSC की परीक्षा दी लेकिन असफल रही। इसके बाद उन्होंने 2016- 2017 में भी परीक्षा दी लेकिन नाकामयाब रही। 

लगातार हाथ लग रही नाकामयाबी देवयानी के सपने को तोड़ नहीं सकीं और उन्होंने एक बार फिर कोशिश की और इस बार वो सफ़ल रही। देवयानी ने बताया की पहले दो प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स भी पास नही किया तीसरी बार में इंटरव्यू तक पहुंची लेकिन इंटरव्यू में सिलेक्शन न हों पाई। साल 2018 में चौथा अटेंप्ट दिया और सफ़ल रही तथा ऑल इंडिया रैंक 222 वी हासिल कर IRS अधिकारी बनी उनकी ड्यूटी सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में हुईं जिसके चलते उन्हें बस प्यार सप्ताह में दो दिन ही पढ़ने का समय मिलता था। साल 2020 में फिर से UPSC की परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 11 वी रही। 

देवयानी हरियाणा के महेंद्रगढ़ को रहने वाली हैं उनके पिता जी एक IAS अधिकारी हैं और अपने पिता को देख कर ही उन्हें इसकी प्रेरणा मिली। देवयानी सिंह खूबसूरत होने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी छाई हुई हैं इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स एक लाख़ से भी ज्यादा हैं। अभी देवयानी सिंह असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured