प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच बारिश के आसार,ओलावृष्टि की भी संभावना

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच बारिश के आसार,ओलावृष्टि की भी संभावना

Barish-Weather


Haryana Khabar : आज हरियाणा प्रदेश में अगर मौसम की बात करें तो कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बादल छाए रहे | लेकिन रविवार को भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रही ओर प्रदेश के हिसार जिले के बालसमंद में अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि पुरे प्रदेश में सबसे ज्यादा भी रहा |


18 से 20 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना


इसके अलावा दूसरी तरफ आगे बात करें तो मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 18 अप्रैल को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा ओर इसके प्रभाव से 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के 50-70 प्रतिशत इलाके में बारिश संबंधी गतिविधियां होंगी |

HeavyRain
इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ बिखराव वाली बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार भी बहुत ज्यादा है क्यूंकि भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है |इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है |


थार मरुस्थल की गर्म हवाओं का रुख प्रदेश की तरफ

इन दिनों प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हो गए हैं ओर संपूर्ण इलाके में तापमान में उछाल जारी है | यहां कुछ स्थानों पर लू चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया ओर फिलहाल थार मरुस्थल से पश्चिमी गर्म हवाओं का रुख प्रदेश की तरफ बना हुआ है जिससे की प्रति चक्रवात उन्हें और ज्यादा गति दे रहा है |

barish
प्रदेश के जिलों में आज का तापमान कितना

अंत में हम बात करें आज की तो आज दिन का तापमान 38.0 से 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ओर वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 से 23.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जबकि जिला महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है |
 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured