खत्म हुआ इंतजार, HSSC CET Group D का परिणाम जारी: ऐसे देखे अपना रिजल्ट....

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

खत्म हुआ इंतजार, HSSC CET Group D का परिणाम जारी: ऐसे देखे अपना रिजल्ट....

haryana


Haryana News : एचएसएससी ग्रुप डी की परीक्षा के परिणाम का ऐलान हो चुका है। ग्रुप डी की परीक्षाओं का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर 2023 को हरियाणा के विभिन्न परीक्षा  केंद्रों में हुआ था। ग्रुप डी की परीक्षाओं का परिणाम hssc.gov.in परचरी कर दिया गया है, इस लिंक पर जाकर आप अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

एचएसएससी ने आज नतीजे जारी किए।ग्रुप डी के करीब 13000 पदों पर भर्ती के लिए ग्रुप डी सीईटी परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा के विभिन्न जिलों में हुई थी।परीक्षा में करीब 8.55 लाख अभ्यर्थी बैठे थे।

उम्मीदवार अब दिए गए लिंक से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को अब कोई दूसरी परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।उम्मीदवारों की नियुक्ति सीईटी स्कोर के आधार पर ही की जाएगी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अपना सीईटी स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर क्लिक करना होगा।

यहां मुख्य पेज पर आपको हरियाणा ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

आप इस लिंक पर क्लिक करने से आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

यहां आपको मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।

आप अपना रिजल्ट अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ की मदद से देख सकते हैं।

यह जानकारी दर्ज करते ही आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured