हरियाणा के पानीपत में मेडिकल सुविधा पहुंचाने गई जवानों की गाड़ी नदी में गिरी, गाड़ी में सवार थे 6 जवान

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के पानीपत में मेडिकल सुविधा पहुंचाने गई जवानों की गाड़ी नदी में गिरी, गाड़ी में सवार थे 6 जवान

army


Haryana Khabar : हरियाणा के पानीपत से मेडिकल सुविधा पहुंचाने गए जवानों की गाड़ी पानी में पलटने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पानीपत में बाढ़ आने के कारण वहां के लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए एनडीआरएफ और फौजियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन अपनी ड्यूटी के दौरान ही जवानों के साथ हादसा हो गया। जवानों को बाहर निकलकर मेडिकल के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है।

पानीपत के बाढ़ प्रभावित एरियां में बुधवार शाम बाद बड़ी घटना हो गई। यहां यमुना नदी के पानी में डूबे गांवों के विजिट पर निकली आर्मी की एक गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी। गाड़ी में सेना के 6 जवान सवार थे। कड़ी मश्श्कत के बाद गाड़ी तक पहुंच कर पलटी हुई गाड़ी के शीशे तोड़े गए, जिसके बाद जवानों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

एक के बाद एक सभी 6 जवानों को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकला गया। हालांकि हादसे में जवानों को चोटें आई हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक चोटे ज्यादा गंभीर नहीं है।

aemy

जवानों के साथ इस तरह के हादसे का पता चलते ही सेना के अन्य जवानों के अलावा ग्रामीण गोताखोर द्वारा मदद की गई। और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी चीजों को अपनी देख रेख में बचाव कार्य किए गए।

बता दें कि सेना के यह जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए दौरे पर थे। हादसे का पता चलते ही सेना के अन्य जवानों के अलावा ग्रामीण, गोताखोर और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। साथ ही गाड़ी को यमुना नदी के पानी से निकालने के लिए बड़ी गाड़ियों का प्रयोग शुरू कर दिया गया। जिसके बाद जवानों को बाहर निकाला गया।

पानीपत में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा होने और पीछे से तेज जल प्रवाह होने के कारण यमुना नदी का तटबंध टूटने के कारण आस पास के कुछ अन्य स्थानों पर भी टूट गया है। जिसके कारण यमुना बांध पर लोगों के जाने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

army वही सिंचाई विभाग का कहना है कि तटबंध की मरम्मत का कार्य चल रहा है ऐसे में गांव के कुछ लोग मरम्मत देखने के लिए भीड़ इकट्ठा कर देते हैं जिसके कारण कार्य करने में असुविधा हो रही है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured