जानिए अग्निवीर भर्ती के दूसरे चरण का कब और कहाँ होगा आयोजन

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

जानिए अग्निवीर भर्ती के दूसरे चरण का कब और कहाँ होगा आयोजन

job


Agniveer Bharti 2023 : कर्नल बीएस बिष्ट सेना मेडल भर्ती निर्देशक अंबाला कैंट ने कहा कि 1 नवंबर से 6 नवंबर तक अम्बाला कैंट के खर्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यर्थी जो की प्रथम चरण के कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुई हैं, वे भाग ले सकते हैं।

agni

प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, 25 सितंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार को सूचित किया जाता हैं की भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाईनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर उम्मीदवार वेबसाइट लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured