भारत संकल्प यात्रा में अब तक 27 लाख 88 हजार से अधिक लोग कर चुके हैं भागीदारी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

भारत संकल्प यात्रा में अब तक 27 लाख 88 हजार से अधिक लोग कर चुके हैं भागीदारी

haryana


Haryana News : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन देशभर में एक साथ किया जा रहा है। हरियाणा में यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

यात्रा में प्रतिदिन लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, क्योंकि हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। इसलिए हर रोज इस यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में 29 दिसंबर 2023 तक 27  लाख 88 हजार 861 लोग भागीदारी कर चुके है। इस दौरान 5 लाख 29 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है और  1,35,124 लोगों के आयुष्मान चिरायु योजना के आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

ग्रामीणों को इस बात की ख़ुशी है कि उनके प्रतिभावान युवाओं को उन्हीं के बीच में सम्मान दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान 23,041 महिलाओं, 35,064 विद्यार्थियों, 4,813 स्थानीय खिलाड़ियों और 4,607 स्थानीय कलाकारो को सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ 6786 लोगों ने उठाया है और मेरा भारत वालंटियर के तहत 1,06,772 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोग स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं। लोगों में इस बात का संतोष है कि निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा व टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी व टेस्ट घर द्वार पर उपलब्ध हो रहे हैं। इसलिए लोग स्वास्थ्य जांच करवा रहे हैं।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत को एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यात्रा में 23,03,289  लोगों ने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया। यह संकल्प लोगों को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने का प्रयास है और सभी नागरिकों को समृद्ध भविष्य की दिशा में एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष रखा जा रहा है। एलईडी वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर नागरिकों को जागरूक किया गया और मौके पर उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured