मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत पिपली की खंड स्तरीय कलश यात्रा का हुआ आयोजन

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत पिपली की खंड स्तरीय कलश यात्रा का हुआ आयोजन

Kurukshetra


Kurukshetra news : नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र द्वारा खंड स्तर पर मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।


प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 1 सितंबर 2023 को किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माटी को नमन, वीरों को वंदन है। तत्पश्चात उनके द्वारा सभी युवाओं, स्कूल के अध्यापकों, अधिकारियों, सरपंचों व पंचों को अमृत काल की शपथ दिलवाई गई।

Kurukshetra

नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता देवी द्वारा खंड स्तरीय कलश यात्रा की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय स्कूल बिहोली के स्टाफ, बीडीपीओ कार्यालय स्टाफ, नेहरु युवा केंद्र से अमित शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured