कुरुक्षेत्र के यात्री के लिए राहत की खबर, इन जगहों के लिए AC बस में कर सकेंगे सफर , जानिए क्या होगा रूट

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

कुरुक्षेत्र के यात्री के लिए राहत की खबर, इन जगहों के लिए AC बस में कर सकेंगे सफर , जानिए क्या होगा रूट

subhas sudha


Kurukshetra Haryana Roadways AC Bus : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए सरकार ने एसी बस सेवा को शुरु किया है। इसके लिए कुरुक्षेत्र डिपो को 10 एसी बसे उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें से 3 बसों को चंडीगढ़, दिल्ली और हिसार रुट पर शुरू कर दिया गया है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर क्षेत्र में लोगों को अनोखी सौगात देने का काम किया है। यह ऐतिहासिक क्षण है जब परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बस सेवा को शुरू किया है।


विधायक सुभाष सुधा वीरवार को नए बस स्टैंड थानेसर से 3 एसी बसों को हरी झंडी देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा व जीएम रोडवेज कुरुक्षेत्र सुखदेव सिंह ने बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया।

sudha

विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र एक धार्मिक नगरी है, यहां पर पर्यटक दूर-दूर से आते है। यह पर्यटक जिला कुरुक्षेत्र से दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार तक का रोजाना सफर करते है। इसलिए जनता की पुरजोर मांग पर हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कुरुक्षेत्र से दिल्ली वाया करनाल, कुरुक्षेत्र से हिसार वाया कैथल व कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ वाया पिपली एक-एक बस चलाने के लिए शुरुआत की गई है। ये तीनों बसे नए बस स्टैंड थानेसर से प्रतिदिन चलेंगी।

sudha
विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में थानेसर हल्के में चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है तथा प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इन एसी बसों में यात्रियों से 1 रुपए 52 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज लिया जाएगा जो कि बहुत कम चार्ज है।

आम साधारण लोकल बसों में 1 रुपए प्रति किलोमीटर और परिवहन की अन्य साधारण बसों में 1 रुपए 5 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज लिया जा रहा है। इन एसी बसों का किराया आम व्यक्ति की जरूरत को देखकर ही निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक रोड़वेज कुरुक्षेत्र सुखदेव सिंह ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र से 10 एसी बसे चलनी है, इनमें से 4 एसी बसें शुरु कर दी गई है।

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा इन बसों की शुरुआत की गई है। प्रत्येक एसी बस पर करीब 53 लाख रुपए की लागत आई है और यह 52 सीटर है तथा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बस को डिजाइन किया गया है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured