धूमधाम से मनाया गया धर्मनगरी में दशहरा पर्व, पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग, तस्वीरों में देखे भीड़ का आलम

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

धूमधाम से मनाया गया धर्मनगरी में दशहरा पर्व, पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग, तस्वीरों में देखे भीड़ का आलम

 dussehra 2023 kurukshtra


Haryana Khabar : देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में कुरूक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।

 

rawan

इन पुतलों के दहन को देखने के लिए थीम पार्क में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जमा हुए थे। इससे पहले पुराने बस स्टैंड के निकट से शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई थीम पार्क में पहुंची जहां झांकियां, सोने की लंका का दहन, आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। 

 

rawan dahan

शाम 6 बजे के करीब पहली बार रिमोट कंट्रोल द्वारा रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इस दशहरा उत्सव में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा सांसद नायब सीन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा संरक्षक दशहरा कमेटी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

rawan dahan

हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए : सुभाष सुधा

rawan dahan

विधायक सुभाष सुधा ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। इस उत्सव पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

rawan dahan

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने दशहरा उत्सव के दौरान मंच से सभी देशवासियों को दशहरे पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अंदर छिपी बुराई को समाप्त कर अच्छाई को सबके सामने लाना चाहिए। सभी देशवासियों को समाज हित और देशहित में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए।

rawan dahan

 

दशहरा उत्सव के दौरान थीम पार्क में उमड़ी भीड़ के बीच 50 बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। ये बच्चे पिछले कई दिनों से गीता ज्ञान संस्थानम में रामलीला कर रहे हैं।

rawan dahan kurukshtra

दशहरा उत्सव के दौरान थीम पार्क के चारों ओर बनाए गए अस्थाई दुकानों पर बच्चों महिलाओं और युवाओं ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

rawan

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक है। इस दिन हम सबको अपने अहंकार को त्यागकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को हम सबको मिलकर दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी। 

कुरूक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग

कुरूक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग

 

rawan dahan

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured