ओपी चौटाला ने सरकार पर निशाना साधा, कहा - आज देश कर्ज में डूब रहा है

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

ओपी चौटाला ने सरकार पर निशाना साधा, कहा - आज देश कर्ज में डूब रहा है

op


Haryana khabar : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बीजेपी-जेजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। ओपी चौटाला ने कहा कि बीजेपी आज देश के भाईचारे को खराब कर रही है। इसी के साथ सरकार देश की जनता का टैक्स अमीरों को दे रही है।

ओपी चौटाला ने कहा कि इसके चलते देश आज कर्जवान हो गया है। जो बच्चा पैदा होता है वो अपने ऊपर हजारों करोड़ का कर्ज अपने ऊपर लेकर आता है। कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार का कर्ज की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। सरकार सिर्फ पैसा बटोरने में लगी है।

ओपी चौटाला ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अगर खुशहाल है तो देश खुशहाल है। किसानों को उपज का सही भाव नहीं मिल रहा है। किसानों को मेहनत का भाव नहीं मिलता है। गन्ना पैदा करने वाले किसानों को उसका पैसा नहीं मिलता, गन्ना खरीदने वालों को गन्ने से जो चीनी पैदा होती है उसके दाम नहीं मिलते। शुगर मिलों का भुगतान भी बकाया है।

op chutala

ओपी चौटाला ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है। न ही किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। ओपी चौटाला ने कहा कि पिछले साल अच्छी बारिश के चलते बाजरा बहुत ज्यादा पैदा हुआ था लेकिन सरकार ने MSP के बावजूद भी खरीद नहीं की।

ओपी चौटाला ने कहा कि जब इनेलो की सरकार थी तो हमने पड़ोसी राज्यों का भी बाजरा खरीद था। सरकार का जरूर नुकसान हुआ लेकिन हमने किसानों का नुकसान नहीं होने दिया। चौटाला ने कहा कि आज मंडियों में खरीदार नहीं हैं। इस कारण किसान और व्यापरी दोनो कर्जवान हो रहे हैं।

मंडियों की स्थिति पर ओपी चौटाला ने कहा कि मंडियों में पानी भरा है और किसानों का उत्पादन खराब हो रहा है। इससे व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस, बीजेपी की सरकारों ने कभी मंडियों पर ध्यान नहीं दिया। बाढ़ के चलते बर्बाद हुई फसल पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

ओपी चौटाला ने कहा कि हमारी 3 माताएं हैं, भारत माता, गौ माता और जन्म देने वाली माता लेकिन इन तीनों का हाल बुरा है। सतापक्ष महिलाओं का अपमान करने वाले का समर्थन करती है। हालात आज सरकार के खिलाफ हैं। जनता मानती है कि आज प्रदेश का कोई भला कर सकता है तो वो INLD है। आज सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। लोगों की इच्छा के अनुसार हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured