हरियाणा के रेवाड़ी में रफू चक्कर हुए नई नवेली दुल्हन, 25 दिन पहले हुई थी शादी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के रेवाड़ी में रफू चक्कर हुए नई नवेली दुल्हन, 25 दिन पहले हुई थी शादी

हरियाणा के रेवाड़ी में रफू चक्कर हुए नई नवेली दुल्हन, 25 दिन पहले हुई थी शादी 


Haryana Khabar : हरियाणा के रेवाड़ी में एक नई नवेली दुल्हन अचानक अपने घर से फरार हो गई है। पीड़ित शख्स ने पुलिस को इस मामले में सूचित किया है। युवक रविंद्र ने हाल ही में इस दुल्हन से शादी की थी, लेकिन अब उसकी दुल्हन अचानक गायब हो गई है।

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में 25 दिन पहले एक युवक रविंद्र की शादी हुई थी। रविंद्र दूध बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम को जब वह दूध बेचने गए, तो उनकी दुल्हन उनके घर पर नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में भी खोजबीन की।

इस घटना के बाद पीड़ित पति ने बावल थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज किया है और नई नवेली दुल्हन की तलाश शुरू की गई है।

रेवाड़ी के बावल निवासी रविंद्र ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ डेयरी का भी काम करते हैं। रविंद्र ने 23 अक्टूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी लड़की से नई दिल्ली में एक ट्रस्ट में शादी की थी।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured