NDRF ने बाढ़ से सुरक्षित बचाए 2600 लोग, 4 राज्यों में 18 लोकेशन पर चल रहा रेस्क्यू, 200 पशुओं को भी जिंदा निकाला

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

NDRF ने बाढ़ से सुरक्षित बचाए 2600 लोग, 4 राज्यों में 18 लोकेशन पर चल रहा रेस्क्यू, 200 पशुओं को भी जिंदा निकाला

ndrf


haryana khabar : बाढ़ के मद्देनजर NDRF गाजियाबाद की 18 टीमों को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश के प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। ये टीमें गुरुवार शाम तक 2600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चुकी हैं। इनके साथ 200 से ज्यादा पशुओं को भी जिंदा बचाया गया है।

NDRF आठवीं बटालियन गाजियाबाद के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, 11 टीमों को दिल्ली में तैनात किया गया है। दो टीमें उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) और नोएडा में हैं। हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद में भी दो टीमें ऑपरेशनल हैं। गंगा में लगातार जलस्तर वृद्धि के चलते बरेली में तैनात NDRF टीम को वहीं से बिजनौर भेज दिया गया है। इसी तरह सहारनपुर से NDRF टीम को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना कर दिया गया है। एक टीम को ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रखा गया है।

ndrf

कमांडेंट ने बताया, बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय प्रशासन की मदद से जरूरतमंदों को खाने-पीने की वस्तुएं बांटी जा रही हैं। हमारे जवान 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली की सभी लोकेशन पर NDRF मनुष्यों और पशुओं के लिए चिकित्सा कैंप भी लगाएगी। कई गौशालाओं से जिन मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है, वे जख्मी हालत में हैं। इसलिए उन्हें चिकित्सा देने का फैसला NDRF ने खुद लिया है। गुरुवार को NDRF महानिदेशक अतुल करवाल और आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है।

अलीपुर पुश्ता क्षतिग्रस्त, लोनी के 10 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार छोड़े जा रहे पानी से गाजियाबाद के लोनी इलाके में अलीपुर पुश्ता का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के करीब 10 गांवों के खेतों तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया है। जहां पर पुश्ता टूटा है, वो इलाका बागपत जिले का है। लेकिन इससे प्रभावित गाजियाबाद जिला हो रहा है। दोनों जिलों का प्रशासन मौके पर है और क्षतिग्रस्त पुश्ते को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी खेतों में पानी पहुंचा है। अगर शुक्रवार सुबह तक पुश्ता नहीं जोड़ा गया तो ये पानी इन 10 गांवों की आबादी तक पहुंच सकता है। एहतियात रखते हुए प्रशासन ने एनाउंसमेंट करते हुए इन गांवों के लोगों को दूर चले जाने के लिए कहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF को भी लगाया गया है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured