नई उड़ान संस्था और स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद ने जिले के सिविल अस्पताल में हेल्प डेस्क कैंप का किया आयोजन

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

नई उड़ान संस्था और स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद ने जिले के सिविल अस्पताल में हेल्प डेस्क कैंप का किया आयोजन

sunny


Haryana Khabar : आज नई उड़ान संस्था फरीदाबाद ने स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद के साथ, फरीदाबाद जिले के सिविल अस्पताल में एक हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया हे। कैंप में डिप्टी सीएमओ श्री मान गजराज सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

sunny

कैंप में नई उड़ान संस्था के अध्यक्ष मो असलम ने बताया कि आज कैम्प में मुख्य रूप से 50 से अधिक ऐसे दिव्यांगों के नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन कराए गए हैं जिनके पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र 2018 से पुराने बने हैं और वो अब रद्द हो गए जिसके कारण दिव्यांगों की दी जाने वाली सभी सरकारी सुविधाएं कभी भी बंद हो सकती है।

sunny

नई उड़ान संस्था के  संगठन सचिव श्री विक्रम नाथ ने बताया कि आज कैंप लगभग 17 वालंटियर ने लगभग 1300 दिव्यांगों को कॉल करके बताया कि वो अति शीघ्र 1/2 दिन में अपना नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र व UDID कार्ड बनवा ले अन्यथा उनको मिलने वाली सारी सरकारी सुविधा कभी भी बंद हो जाएंगी।

sunny

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ गजराज सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 2018 से पहले के सभी दिव्यांगता प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है ऐसे सभी दिव्यांगों को नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, UDID कार्ड के साथ बनवा कर, फैमिली आईडी से लिंक करना आवश्यक है। इसलिए सभी दिव्यांग अगले 2/3 दिन के अंदर अपने उपरोक्त डॉक्यूमेंट बनवा ले नहीं तो कभी भी आप की सभी सेवाएं रद्द हो जाएगी।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured