विधायक सुभाष सुधा ने 2 सडक़ों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, सडक़ों की गुणवता पर रखा जाएगा पूरा फोकस

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

विधायक सुभाष सुधा ने 2 सडक़ों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, सडक़ों की गुणवता पर रखा जाएगा पूरा फोकस

kkr


Kurukshetra News : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की सडक़ों का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इन सडक़ों पर सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं सडक़ों के निर्माण सामग्री की गुणवता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। अगर किसी सडक़ के निर्माण में संबंधित अधिकारी या ठेकेदार द्वारा निम्र स्तर की सामग्री इस्तेमाल में लाई गई तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

kkr
विधायक सुभाष सुधा रविवार को शहर में सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने खेड़ी मारकंडा से लेकर प्रतापगढ़-कनीपला तक 3 करोड़ 10 लाख की राशि से बनने वाली 10 किलोमीटर लंबी सडक़ और गांव हरियापुर से सिरसला तक 31 लाख 84 हजार की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का विधिवत रुप से नारियल फोडक़र शुभारंभ किया।

kkr

इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण करने के लिए दूरभाष पर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि थानेसर हल्के के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार की तरफ से सड़कों के नवनिर्माण पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इस हल्के के खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कोई भी मुख्य मार्ग खराब नहीं मिलेगा। सभी मार्गों का धीरे-धीरे निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।

kkr
विधायक ने कहा कि शहर की सभी सडक़ों व गलियों का निर्माण कार्य धीरे धीरे किया जा रहा है। इस शहर की अधिकतर प्रमुख सडक़ों का निर्माण कार्य चल रहा है और कुछ सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु होने वाला है। इस शहर की बनने वाली सभी सडक़ों के टेंडर जारी किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास मेंं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस शहर के विकास में लोगों के सहयोग की निहायत जरूरत होगी। सभी मिल कर शहर को विकसित और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सोमनाथ नंबरदार, सरपंच कोमल, पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह, माखन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured