मंत्री विज ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर गाया गाना, बोले- मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

मंत्री विज ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर गाया गाना, बोले- मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले

h


Haryana khabar :   हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर अपने ही अंदाज में गीत गाकर खुशी जताई। उन्होंने गुनगुनाया “मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले”।

उन्होंने कहा कि भारत चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर विश्व का लीडर बन गया है। सफल लैडिंग के लिए ISRO के वैज्ञानिकों और पूरे देश को बधाई। भारत चंद्रमा पर जाने वाला चौथा देश है और यह पल नाचने-गाने का है।

उधर,स्थानीय विधायक असीम गोयल ने भी इसरो की टीम को बधाई दी है। असीम ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चांद का साउथ पोल अनछुआ था,जिस पर पहली बार भारत के कदम पड़े हैं। भले ही दुनिया का कोई भी देश खुद को विकसित मानता हो, लेकिन भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured